जानिए हिंदी कैलेंडर के हिसाब से कब आएगा नया साल ?

  1. Home
  2. Country

जानिए हिंदी कैलेंडर के हिसाब से कब आएगा नया साल ?

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) दुनियाभर में 1 जनवरी को नववर्ष के तौर पर मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 1582 से मानी जाती है। यह ग्रिगोरियन कैलेंडर के अनुसार नववर्ष की तिथि है। भारत में हिंदी कैलेंडर के हिसाब से भी नया साल मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत चैत्र नवरात्रि से होती है। हिंदी कैलेंडर के


जानिए हिंदी कैलेंडर के हिसाब से कब आएगा नया साल ?

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) दुनियाभर में 1 जनवरी को नववर्ष के तौर पर मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 1582 से मानी जाती है। यह ग्रिगोरियन कैलेंडर के अनुसार नववर्ष की तिथि है। भारत में हिंदी कैलेंडर के हिसाब से भी नया साल मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत चैत्र नवरात्रि से होती है।

हिंदी कैलेंडर के हिसाब से नववर्ष की शुरुआत चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से मानी जाती है। इसे नव संवत भी कहा जाता है।

ऐसी मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन से सृष्टि की रचना शुरू की थी।यह तिथि भारत में अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से 06 अप्रैल (शनिवार) को आनी है। उसी दिन चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत होती है। वर्ष के हिसाब से देखा जाए तो यह विक्रम संवत 2076 होगा।

जानिए हिंदी कैलेंडर के हिसाब से कब आएगा नया साल ?

विक्रम संवत कैलेंडर में तिथियों की गणना, सूर्य और चंद्रमा के अनुसार होती है। यह कैलेंडर विक्रमादित्य के काल में चलन में आया था।हिंदी कलैंडर के हिसाब से जब नया साल शुरू होता है, यहां फसल पकने का समय होता है। यह वह वक्‍त होता है, जब किसानों को उनकी मेहनत का फल मिलता है। भारत चूंकि एक कृषि प्रधान देश है, इसलिए यहां नए साल का उत्‍सव भी कृषि पर आधारित ही होता है।

 

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे