जानिए कब बंद होंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट ?

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Uttarkashi

जानिए कब बंद होंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट ?

उत्तरकाशी [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 21 अक्तूबर को भाई दूज त्योहार के दिन स्वाति नक्षत्र लाभ योग लगन में बंद होंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष पवन उनियाल ने बताया कि 21 अक्तूबर को दिन में 2 बजकर 15 मिनट पर स्वाति नक्षत्र में लाभ योग लगन पर


जानिए कब बंद होंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट ?

उत्तरकाशी [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 21 अक्तूबर को भाई दूज त्योहार के दिन स्वाति नक्षत्र लाभ योग लगन में बंद होंगे।

यमुनोत्री मंदिर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष पवन उनियाल ने बताया कि 21 अक्तूबर को दिन में 2 बजकर 15 मिनट पर स्वाति नक्षत्र में लाभ योग लगन पर मां यमुना के कपाट शीतकाल प्रवास छह माह के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

उनियाल ने बताया कि इसी दिन मां की डोली को उनके मायके खरसाली ले जाया जाएगा। जबकि शीतकाल में मां यमुना के दर्शन उनके मायके खरसाली में श्रद्धालु कर सकेंगे। इस दिन गंगोत्री धाम के कपाट भी बंद किए जाने हैं.

जानिए कब बंद होंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट ?

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे