भारत में यहा मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल, दाम जानकर हो जाएंगे हैरान

  1. Home
  2. Country

भारत में यहा मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल, दाम जानकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मुंबई में पेट्रोल की कीमतें यदि 90 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंचने जा रही हैं तो वहीं राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 80 रुपये प्रति लीटर के स्तर को तोड़ चुकी हैं। अंडमान निकोबार में आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमत


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मुंबई में पेट्रोल की कीमतें यदि 90 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंचने जा रही हैं तो वहीं राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 80 रुपये प्रति लीटर के स्तर को तोड़ चुकी हैं।

अंडमान निकोबार में आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमत देश के अन्य हिस्सों से आधी दरों पर है।, भारत के इस हिस्से में पेट्रोल और डीजल की कीमत उन पड़ोसी देशों के बराबर है और यहां के लोगों पर महंगाई की मार नहीं पड़ रही है।जहां देश में सर्वाधिक 39.12 फीसदी वैट महाराष्ट्र में वसूला जा रहा है वहीं अंडमान निकोबार में महज 6 फीसदी वैट वसूला जाता है। अंडमान निकोबार में महज 6 फीसदी वैट और 19.48 रुपये सेंट्रल एक्साइज के चलते शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 68.90 रुपए प्रति लीटर है।

वहीं अंडमान निकोबार में डीजल पर 15.33 रुपये सेंट्रल एक्साइज के साथ 6 फीसदी वैट वसूला जाता है जिसके चलते शुक्रवार को एक लीटर डीजल की कीमत 67.47 प्रति लीटर है। लिहाजा, साफ है कि महज 6 फीसदी वैट के चलते इस केन्द्र शासित राज्य में पेट्रोल और डीजल देश के अन्य हस्सों से लगभग 20 रुपये प्रति लीटर कम दाम पर उपभोक्ताओं को बेचा जाता है।

 (उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे