ध्यान दें ! इस ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा है कोरोना से खतरा, रिसर्च में खुलासा

  1. Home
  2. Country

ध्यान दें ! इस ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा है कोरोना से खतरा, रिसर्च में खुलासा

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस भारत में भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। दुनिया में अब तक इस वायरस की वजह से लगभग आठ हजार लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी अब तक इसके 147 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि तीन लोगों की इस वायरस से मौत हो


ध्यान दें ! इस ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा है कोरोना से खतरा, रिसर्च में खुलासा

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस भारत में भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। दुनिया में अब तक इस वायरस की वजह से लगभग आठ हजार लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी अब तक इसके 147 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि तीन लोगों की इस वायरस से मौत हो चुकी है। वहीं सेना का एक जवान भी इस वायरस से संक्रमित हो चुका है।

चीन के हुबेई प्रांत जिनइंतान अस्पताल को शोधकर्ताओं ने नया खुलासा किया है कि कोरोना वायरस किस ब्लड ग्रुप के इंसानों को ज्यादा प्रभावित करता है। रिसर्च में सामने आया है कि A ब्लडग्रुप के लोगों को कोरोना वायरस से ज्यादा खतरा होता है। वहीं जिनका O ब्लडग्रुप है वह कोरोना वायरस के प्रतिरोधी हो सकते हैं।

रिसर्च में ये बातें आयी सामने-

कोरोना वायरस को लेकर ये रिसर्च चीन के वुहान और शेन्जेन शहर में किया गया जिसमें पाया गया कि मरने वाले लोगों में जिन लोगों का A ब्लडग्रुप था उनकी संख्या ज्यादा है। साथ ही A ब्लडग्रुप के लोग की इस वायरस से ज्यादा संक्रमित हैं। रिसर्च में पाया गया कि जिन लोगों का O ब्लडग्रुप है उन लोगों की संख्या मरने वाले लोगों में कम है।

रिसर्च में पाया गया कि A ब्लडग्रुप के 38 फीसदी लोगो कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं O ब्लडग्रुप के 26 फीसदी लोग ही इस से संक्रमित हैं। वुहान से कुछ दूर स्थित सेंटर फॉर एविडेंस-बेस्ड एंड ट्रांसलेशनल मेडिसिन में ये रिसर्च किया जा रहा है। रिसर्च में वायरस से मरने वाले 206 रोगियों की भी जांच की गई। जिनमें 85 पीड़ितों या 41.26 प्रतिशत लोगों का A ब्लडग्रुप था। वहीं सिर्फ 52 लोगों का O ब्लडग्रुप था।

 Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे