BJP में शुुरु हो गई CM की कुर्सी की दौड़, जानिए कौन है सबसे आगे ?

  1. Home
  2. Dehradun

BJP में शुुरु हो गई CM की कुर्सी की दौड़, जानिए कौन है सबसे आगे ?

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत के बाद अब मुख्यमंत्री के नाम की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर राज्य का आगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost मुख्यमंत्री के नाम की चर्चाओं


BJP में शुुरु हो गई CM की कुर्सी की दौड़, जानिए कौन है सबसे आगे ?

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत के बाद अब मुख्यमंत्री के नाम की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर राज्य का आगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

मुख्यमंत्री के नाम की चर्चाओं के बीच सीएम पद के दावेदारों ने अपनी गोटियां फिट करनी शुरु कर दी है। हालांकि सीएम के नाम पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री मोदी को ही करना है। सूत्रों से मिल रही जानकारी  अनुसार भाजपा चुने हुए विधायकों से इतर भी किसी को राज्य की कमान सौंप सकती है।

BJP में शुुरु हो गई CM की कुर्सी की दौड़, जानिए कौन है सबसे आगे ?

विधायकों में से कौन दावेदार ? | भाजपा अगर विधायकों मे से ही सीएम के चुनाव का फैसला करती है तो इनमें चौबट्टाखाल से जीतकर आए सतपाल महाराज, डोईवाला से जीतने वाले त्रिवेन्द्र रावत, पिथौरागढ़ से जीतने वाले प्रकाश पंत का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। यानि कि विधायकों में से सीएम के चुनाव की स्थिति में इन तीनों में से कोई एक सीएम बनाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार इनमें फिलहाल महाराज का पलड़ा भारी बताया जा रहा है।

BJP में शुुरु हो गई CM की कुर्सी की दौड़, जानिए कौन है सबसे आगे ?BJP में शुुरु हो गई CM की कुर्सी की दौड़, जानिए कौन है सबसे आगे ?

BJP में शुुरु हो गई CM की कुर्सी की दौड़, जानिए कौन है सबसे आगे ?

पूर्व सीएम को मिलेगा कमान ? | सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अगर भाजपा विधायकों में से किसी का चुनाव सीएम पद के लिए नहीं करती है तो ऐसे में भाजपा के चारों पूर्व मुख्यमंत्री भी सीएम पद की दौड़ में हैं। इनमें पूर्व सीएम बीसी खंडूरी, रमेश पोखरियाल निशंक, भगत सिंह कोश्यारी और विजय बहुगुणा का नाम शामिल है। सूत्रों के अनुसार इनमें बीसी खंडूरी की पलड़ा सब पर भारी बताया जा रहा है।

BJP में शुुरु हो गई CM की कुर्सी की दौड़, जानिए कौन है सबसे आगे ?

बहरहाल भाजपा में सीएम पर अंतिम फैसला पीएम मोदी को ही करना है लेकिन राज्य से सीएम के दावेदारों ने मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर जोर आजमाईश तेज कर दी है।

जानिए PM मोदी ने उत्तराखंड की जीत को क्यों बताया बेहद खास

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे