राशिफल | इन राशियों के लिए शानदार है आज का दिन, होंगे फायदे

  1. Home
  2. Dehradun

राशिफल | इन राशियों के लिए शानदार है आज का दिन, होंगे फायदे

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) आइए जानते है कैसा रहेगा आपका आज का दिन- मेष : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। ऑफिस में कोई भी काम शुरू करने से पहले सहकर्मी की राय लेना कारगर साबित हो सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। फेस्टिव सीजन पर डेकोरेशन का सामान खरीद सकते हैं। समाज में


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) आइए जानते है कैसा रहेगा आपका आज का दिन-

मेष : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। ऑफिस में कोई भी काम शुरू करने से पहले सहकर्मी की राय लेना कारगर साबित हो सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। फेस्टिव सीजन पर डेकोरेशन का सामान खरीद सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृष : आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज परिवार की कुछ खास जिम्मेदारियां आपको मिलेंगी। ऑफिस में सीनियर्स से आपको वाहवाही मिलेगी। घर की साफ-सफाई कर सकते हैं, उसमें बच्चों का सहयोग भी प्राप्त होगा। किसी दूर के रिश्तेदार के घर मिलने जा सकते हैं। आज करियर से रिलेटिड कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

मिथुन : आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

कर्क : कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। लेकिन अनियोजित खर्च भी बढ़ेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

सिंह : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि की महिलाएं आज किसी समारोह में जा रही हैं, आप अपनी ज्वैलरी के प्रति सावधान रहें। आज आप नया फर्नीचर खरीद सकते हैं। कुछ खास कामों में आज परेशानियाँ आ सकती है।

कन्या : आज आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में काम को लगन के साथ पूरा करेंगे। सीनियर्स से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं।

तुला: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में बचा हुआ काम जल्द ही पूरा हो सकता है। इस राशि की महिलाएँ शॉपिंग के लिए प्लान बना सकती हैं। आज कोई व्यक्ति आपके विचारों को विचलित कर सकता है। बेहतर होगा आप दूसरों की राय को नजरअंदाज कर दें।

वृश्र्चिक : आज के दिन करियर से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज शाम को बच्चों के साथ टाइम बिताने से रिश्ते बेहतर बनेंगे। इस राश के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है। कॉलेज में समय पर प्रोजेक्ट कार्य पूरा होने पर टीचर्स खुश हो जाएंगे।

धनु  : धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मकर : धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। संचित धन में वृद्धि होगी।

कुंभ : आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नज़रअन्दाज़ करें। आपको प्यार में ग़म का सामना करना पड़ सकता है। आज फ़ायदा हो सकता है।

मीन : आज दिन की शुरूआत में ही आपको कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। आज तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। इस राशि की महिलाएँ घरेलू खरीदारी के लिए जा सकती हैं। साथ में अपने किसी दोस्त को भी ले जा सकती हैं।

Follow us on twitter – https://twitter।com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www।facebook।com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे