राशिफल | इन राशियों के लिए मुश्किलों से भरा हो सकता है आज का दिन, सावधान रहें

  1. Home
  2. Dehradun

राशिफल | इन राशियों के लिए मुश्किलों से भरा हो सकता है आज का दिन, सावधान रहें

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) आइए जानते है कैसा रहेगा आपका आज का दिन- मेष : आज आपका दिन ठीक रहेगा। आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। आपकी मुलाकात अच्छे लोगों से होगी, जो आपकी मदद के लिये हमेशा तैयार रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपने वादे पूरे करने की कोशिश करेंगे। आप


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) आइए जानते है कैसा रहेगा आपका आज का दिन-

मेष : आज आपका दिन ठीक रहेगा। आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। आपकी मुलाकात अच्छे लोगों से होगी, जो आपकी मदद के लिये हमेशा तैयार रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपने वादे पूरे करने की कोशिश करेंगे। आप कुछ नये विचारों पर काम कर सकते हैं।

वृष : आज आपका दिन सामान्य से काफी अच्छा रहेगा। किसी खास काम में आपकी तरक्की सुनिश्चित है। नौकरी के क्षेत्र में आपको दूसरों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपसी समझ आपके दाम्पत्य संबंधों को बेहतर बनायेगी। पारिवारिक जीवन आज हर तरह से अच्छा रहेगा।

मिथुन : आत्‍मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी मित्र से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कर्क : मन अशांत रहेगा। व्‍यर्थ की चिंताओं से परेशान रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे।

सिंह : आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा- कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। पारंपरिक रस्में या कोई पावन आयोजन घर पर किया जाना चाहिए।

कन्या : अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। आप अपने प्रति अपने साथी के प्यार को समझेंगे, क्योंकि जीवन के एक खास पहलू के लिए समय थोडा कठिन हो सकता है।

तुला : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा । कोर्ट-संबंधी कोई मामला आपके पक्ष में हो सकता है।  संतान के साथ मतभेद हो सकता है।

वृश्र्चिक : आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। ये यात्रा आपके लिये सुखद होगी। इस राशि के कम्प्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है।

धनु : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

मकर : आलस्‍य अधिक रहेगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।

कुंभ : आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी – जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज़ हो सकता है, क्योंकि आप उनसे कोई बात साझा करना भूल गए थे।

मीन : घर और दफ़्तर में कुछ दबाव आपको ग़ुस्सैल बना सकता है। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें।

www.uttarakhandpost.com

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे