राशिफल | इन राशियों के लिए फायदेमंद होगा आज का दिन

  1. Home
  2. Dehradun

राशिफल | इन राशियों के लिए फायदेमंद होगा आज का दिन

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) आइए जानते है कैसा रहेगा आपका आज का दिन- मेष: आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जो आपकी कमाई में इजाफा करने में मददगार होगा। आपके जीवन में खुशियों की बहार आयेगी। इस राशि के रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन सफलता भरा है। वृष: आज आप जो भी


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) आइए जानते है कैसा रहेगा आपका आज का दिन-

मेष: आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जो आपकी कमाई में इजाफा करने में मददगार होगा। आपके जीवन में खुशियों की बहार आयेगी। इस राशि के रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन सफलता भरा है।

वृष: आज आप जो भी फैसला करेंगे, वह आपके लिए फायदेमंद होगा। दोस्तों के साथ समय अधिक बीतेगा।आप भावुक कम और व्यावहारिक ज्यादा रहेंगे। आज कई तरह की जिम्मेदारियां पूरी हो जायेंगी। संतान की उन्नति से खुशियों में इजाफा होगा।

मिथुन: नौकरी में अफसरों से सम्बन्धों में सुधार होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

कर्क: आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। परन्तु कार्यभार में वृद्धि भी सम्भव है।

सिंह: अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक़्क़त महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। जब आप किसी के साथ रहते हैं, तो थोड़े-बहुत झगड़े होते ही हैं। आपका अपने जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है।

कन्या: नियमितव्यायाम के द्वारा अपने वज़न को क़ाबू में रखने की ज़रूरत है। तली-भुनी चीज़ों से परहेज़ करें। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक़्त ले सकता है।

तुला: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा।नजदीकी लोगों से थोड़ी अनबन हो सकती है।अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, वरना किसी बात पर बहस हो सकती है।इस राशि के छात्रों को किसी इंटरव्यू का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।ऑफिस में दिन सामान्य बीतेगा।

वृश्र्चिक: आज आपका दिन अनुकूल रहेगा।आज किसी अजनबी से बातचीत करके आपको अपनापन महसूस होगा।जीवनसाथी के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में लंच के लिये जा सकते हैं, आप काफी एन्जॉय करेंगे।इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।

धनु: भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कारोबार के विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिश्रम अधिक होगा।

मकर: क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: ज़रूरत से ज़्यादा जज़्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है- ख़ास तौर पर तब जब आप अपने प्रिय को किसी और के साथ थोड़ा ज़्यादा दोस्ताना मिज़ाज का होते हुए देखेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है।

मीन: आज ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी – जिनकी तरफ़ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है। संभावना है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव और बढ़ सकता है। इससे बचाव न करने की स्थिति में इसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे