पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व CM एनडी तिवारी, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व CM एनडी तिवारी, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) विकास पुरुष के नाम से पहचाने जाने वाले उत्तराखंड औऱ यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी पंच तत्व में विलीन हो गए हैं। हल्द्वानी के चित्रशिला घाट पर उनको अंतिम विदाई दी गई। काठगोदाम से एऩडी तिवारी की अंतिम यात्रा रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पहुंची। जहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कैबिनेट मंत्री


हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) विकास पुरुष के नाम से पहचाने जाने वाले उत्तराखंड औऱ यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी पंच तत्व में विलीन हो गए हैं। हल्द्वानी के चित्रशिला घाट पर उनको अंतिम विदाई दी गई।

काठगोदाम से एऩडी तिवारी की अंतिम यात्रा रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पहुंची। जहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने एनडी तिवारी की अर्थी को कंधा दिया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी चित्रशिला घाट पहुंचकर पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की। एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।

इससे पहले आज सुबह हल्द्वानी स्थित सर्किट हाउस में स्व. एनडी तिवारी की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखी गयी। जहां उन्हें श्रद्धाजंलि देने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे।

 


www.uttarakhandpost.com

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे