अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों…पंचत्तव में विलीन हुए शहीद मेजर विभूति
हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले उत्तराखंड के लाल शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल का हरिद्वार में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले मंगलवार सुबह शहीद मेजर के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग उनके घर पहुंचे। घर पर सैन्य अधिकारियों के
हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले उत्तराखंड के लाल शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल का हरिद्वार में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
इससे पहले मंगलवार सुबह शहीद मेजर के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग उनके घर पहुंचे। घर पर सैन्य अधिकारियों के साथ ही मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री समेत तमाम मंत्रियों और अन्य लोगों ने शहीद मेजर को श्रद्धांजलि दी।
शहीद मेयर विभूति ढौंडियाल की पत्नी निकिता ने अपने पति को अंतिम सलामी देते हुए कहा कि उन्हें पति की शहादत पर गर्व है।
निकिता अपने पति को एकटक निहारती रही और फ्लाइंग किस करते हुए उन्हें आई लव यू बोलकर अंतिम विदाई दी। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखों से आंसू बहने लगे।
शहीद मेजर के पार्थिव शरीर को हरिद्वार ले जाया गया और वहां पर भी बड़ी संख्या में लोग मेजर के अंतिम विदाई देने पहुंचे।
आपको बता दें कि देहरादून के रहने वाले 34 वर्षीय मेजर विभूति ढौंडियाल अपने तीन अन्य जवानों के साथ पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले के मास्टरमाइंड को ढ़ेर करने के दौरान शहीद हो गए।
55 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात शहीद मेजर का आवास देहरादून के नेश्विवला रोड के 36 डंगवाल मार्ग में है। शहीद मेजर तीन बहनों के इकलौते भाई थे। डेढ़ साल पहले ही मेजर विभूति की शादी निकिता से हुई थी। उनके पिता का 6 साल पहले ही निधन हो चुका था। घर पर उनकी मां और पत्नी है।
आपको बता दें कि जिस ऑपरेशन में देहरादून के मेजर समेत तीन अन्य जवानों ने अपनी शहादत दी है, इस ऑपरेशन में शहीद जवानों के साथियों ने पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड रशीद गाजी को मार गिराया है। गाजी के साथ सुरक्षाबलों ने दो और आतंकवादी को ढ़ेर किया है।
Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost
Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/
उत्तराखंड | शहीद मेजर पति को एकटक देखती रही बहादुर पत्नी, बोलीं- आई लव यू विभू, देखिए वीडियो
उत्तराखंड | शहीद मेजर पति को पत्नी का सलाम, कहा- आपकी शहादत पर गर्व है, जय हिंद
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे