उत्तराखंड | आठ साल की बच्ची को तेंदुए ने बनाया निवाला, परिजानों में मचा कोहराम

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Tehri-Garhwal

उत्तराखंड | आठ साल की बच्ची को तेंदुए ने बनाया निवाला, परिजानों में मचा कोहराम

टिहरी (उत्तराखंड पोस्ट) टिहरी से बड़ी खबर मिली है। जिले के प्रताप नगर ब्लॉक के देवल गांव में तेंदुआ ने आठ साल की बच्ची को मार डाला। गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना बीते सोमवार देर शाम की है। आठ साल की पूजा शाम को खेलने के बाद घर जा रही थी। इस


उत्तराखंड | आठ साल की बच्ची को तेंदुए ने बनाया निवाला, परिजानों में मचा कोहराम

टिहरी (उत्तराखंड पोस्ट) टिहरी से बड़ी खबर मिली है। जिले के प्रताप नगर ब्लॉक के देवल गांव में तेंदुआ ने आठ साल की बच्ची को मार डाला। गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

घटना बीते सोमवार देर शाम की है। आठ साल की पूजा शाम को खेलने के बाद घर जा रही थी। इस दौरान वह साथ चलते बच्चों से कुछ पीछे रह गई। काफी देर तक जब पूजा घर नहीं पहुंची तो उसके स्वजनों ने आस पड़ोस में पूछा। खोजबीन करने के बाद गांव के पास ही पूजा का अधखाया शव बरामद किया गया। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

गुलदार के बच्ची को निवाला बनाने की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग की है। एसडीएम प्रतापनगर रजा अब्बास ने बताया कि गुलदार ने बच्ची के ऊपर हमला किया है। बच्ची के गले में गहरे जख्म होने के कारण उसकी मौत हुई है गांव में टीम भेजी जा रही है।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/   

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे