इन 7 देशों में मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी, पूरी जानकारी यहां

  1. Home
  2. Country

इन 7 देशों में मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी, पूरी जानकारी यहां

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) क्या आप जानते है कि दुनिया के किन देशों में कितनी सैलरी मिलती है। आज हम आपको दुनिया के उन 7 देशों के बारे में बताएंगे जहां सबसे ज्यादा सैलेरी मिलती है। अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक सैलरी देने वाले मुल्कों में सबसे ऊपर है। अमेरिका में 31.6 फीसदी टैक्स देने


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) क्या आप जानते है कि दुनिया के किन देशों में कितनी सैलरी मिलती है। आज हम आपको दुनिया के उन 7 देशों के बारे में बताएंगे जहां सबसे ज्यादा सैलेरी मिलती है।

  • अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक सैलरी देने वाले मुल्‍कों में सबसे ऊपर है। अमेरिका में 31.6 फीसदी टैक्‍स देने के बाद एक व्‍यक्ति को साल में औसतन कम से कम 41,355 डॉलर सैलरी मिल जाती है।
  • लक्‍जमबर्ग को पूरे यूरोप में आर्थिक केंद्र के तौर पर जाना जाता है। लक्‍जमबर्ग को पूरे यूरोप में स्‍टील उपलब्‍ध के लिए भी जाना जाता है। लक्‍जमबर्ग में एक व्‍यक्ति को 38,951 डॉलर का सालाना भुगतान बतौर सैलरी किया जाता है।
  • नॉर्वे को दुनिया के सबसे धनी देशों में एक माना जाता है। नॉर्वे में लोगों को जो सैलरी मिलती है, उसका 37 फीसदी टैक्‍स काट लिया जाता है। इसके बाद उन्‍हें सालाना औसतन 33,492 डॉलर सैलरी मिलती है।

  • स्विट्जरलैंड को उम्‍दा देशों में एक माना जाता है। स्विट्जरलैंड में एक व्‍यक्ति की औसत इनकम सालाना 33,491 डॉलर है। साथ ही वहां पर सप्‍ताह में काम करने का समय भी निर्धारित है और वहां काम करने वालों को अधिकतम 35 घंटे ही सप्‍ताह में काम करना होता है।
  • दुनिया में ऑयल और मिनरल का सबसे बड़े निर्यातक देश के रूप में जाने जाने वाले देश ऑस्‍ट्रेलिया में औसतन एक व्‍यक्ति को सालाना 31,588 डॉलर सैलरी मिलती है। यह सैलरी 27.7 फीसदी टैक्‍स काटने के बाद दी जाती है।
  • जर्मनी पूरे यूरोप में जर्मनी सबसे शक्तिशाली देशों में से एक है। जर्मनी में औसतन सैलरी सालाना 31,252 डॉलर है।
  • ऑस्ट्रिया में उच्‍च स्‍तर की इंडस्‍ट्री काम करती है। ऑस्‍ट्रिया में लोगों को टैक्‍स काटने के बाद सालाना औसतन 31,173 डॉलर का भुगतान किया जाता है। ऑस्ट्रिया में भी इनकम टैक्‍स और सोशल सिक्‍योरिटी कॉनट्रिब्‍यूशन के लिए 49.4 फीसदी टैक्‍स देना होता है।
  • कनाडा के पास जिंक, यूरेनियम, गोल्‍ड, निकेल, एल्‍युमिनियम का भी बड़ा भंडार है। कनाडा में टैक्‍स कटने के बाद औसतन सालाना सैलरी 29,365 डॉलर है। यहां पर 31 फीसदी टैक्‍स कटता है। कनाडा में एक सप्‍ताह में 36 घंटे काम करना होता है।

Follow us on twitter – https://twitter।com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www।facebook।com/Uttrakhandpost/

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे