बड़ी खबर | लॉकडाउन 4.0 का ऐलान, जानें क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद

  1. Home
  2. Country

बड़ी खबर | लॉकडाउन 4.0 का ऐलान, जानें क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन 3.0 की मियाद आज खत्म हो रही है। इस बीच NDMA ने 31 मई तक लॉकडाउन के विस्तार का फैसला किया है। सभी मंत्रालय, विभाग, राज्य सरकारों को चिट्ठी भेजी गई है। साथ ही लॉकडाउन के नियमों का पालन करने


बड़ी खबर | लॉकडाउन 4.0 का ऐलान, जानें क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन 3.0  की मियाद आज खत्म हो रही है। इस बीच NDMA ने 31 मई तक लॉकडाउन के विस्तार का फैसला किया है।

सभी मंत्रालय, विभाग, राज्य सरकारों को चिट्ठी भेजी गई है। साथ ही लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है।

बता दें कि एनडीएमए पहले लॉकडाउन को औपचारिक रूप से जारी करने का आदेश जारी करता है और फिर राष्ट्रीय कार्यकारी समिति (एनईसी) लॉकडाउन के दिशानिर्देशों को फ्रेम करती है।

लॉकडाउन को लेकर गाइडलाइन जारी हो चुकी है। नीचे जानें लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइन्स-

  • कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी जोन में एक राज्य से दूसरे राज्यों में आपसी सहमति से बसें जा पाएंगी। रेड और ऑरेंज जोन के अंदर कंटेनमेंट और बफर जोन बनाए जाएंगे। कंटेनमेंट जोन में जरूरी सुविधाएं जारी रहेंगी।
  • मेडिकल इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं के अलावा बाकी लोगों का आना जाना बंद रहेगा। कंटेनमेंट जोन में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, घर घर सर्विलांस जैसे तरीकों से निगरानी रखी जाएगी। रात 7 बजे से सुबह 7 बजे तक लोगों के मूवमेंट पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।

उत्तराखंड | लॉकडाउन में गांव लौटे प्रवासियों को मिलेगा रोजगार, मुख्यमंत्री ने बताया कैसे ?

  • हॉटस्पॉट एरिया में सख्ती जारी रहेगी। मेट्रो पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज बंद भी बंद रहेंगे।
  • रेड, ऑरेंज, ग्रीन जोन अब राज्य सरकारें तय करेंगी। सभी तरह के पूजा स्थल बंद रहेंगे और ईद भी इस बार लॉकडाउन में मनाई जाएगी।
  • हवाई उड़ानें, मेट्रो, रेल सेवाएं, स्कूल-कॉलेज, होटल-रेस्तरां, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल और जिम पहले की तरह बंद रहेंगे. स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और स्टेडियम खुलेंगे लेकिन कोई दर्शक नहीं होगा. धार्मिक और राजनीतिक आयोजनों पर पाबंदी जारी रहेगी।
  • ऑनलाइन लर्निंग चलती रहेगी।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे