लोकसभा चुनाव | मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित हुई प्रतियोगिता

  1. Home
  2. Dehradun

लोकसभा चुनाव | मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित हुई प्रतियोगिता

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) आगामी लोक सभा चुनावों में अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान कर सकें, इस उदेश्य से मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या के मार्गदर्शन में व्यापक स्तर पर स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। स्वीप टीम द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने हेतु देहारादून के विभिन्न


लोकसभा चुनाव | मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित हुई प्रतियोगिता

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) आगामी लोक सभा चुनावों में अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान कर सकें, इस उदेश्य से मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या के मार्गदर्शन में व्यापक स्तर पर स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

स्वीप टीम द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने हेतु देहारादून के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस सम्बन्घ में शनिवार को मुख्य निवार्चन अधिकारी कार्यालय द्वारा आईएसबीटी देहरादून स्थित सिटी जंक्शन माल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मेहंदी, शपथ समारोह एवं निर्वाचन संबंधी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।लोकसभा चुनाव | मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित हुई प्रतियोगिता

प्रतियोगिता में शोभा शर्मा ने प्रथम स्थान, गंगा ने द्वितीय व सुमाइला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में जनता को मतदान करने व मतदाता पंजीकरण संबंधी किसी भी जानकारी हेतु टोल फ्री नम्बर 1950 का प्रयोग करने का संदेश भी दिया गया।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे