बड़ी ख़बर | लंदन की कोर्ट ने दी भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को भारत लाने की मंजूरी
लंदन (उत्तराखंड पोस्ट) शराब कारोबारी विजय माल्या के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया है। लंदन की वेस्टमिनिस्टर कोर्ट ने विजय माल्या को भारत भेजने की इजाजत दे दी है। माल्या के पास प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील करने के लिए 14 दिनों का वक्त होगा। भारतीय जांच एजेंसियां माल्या को प्रत्यर्पित करा स्वदेश वापस
लंदन (उत्तराखंड पोस्ट) शराब कारोबारी विजय माल्या के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया है। लंदन की वेस्टमिनिस्टर कोर्ट ने विजय माल्या को भारत भेजने की इजाजत दे दी है। माल्या के पास प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील करने के लिए 14 दिनों का वक्त होगा।
भारतीय जांच एजेंसियां माल्या को प्रत्यर्पित करा स्वदेश वापस लाने की कोशिश पिछले काफी समय से कर रही थी।
विजय माल्या पर बैंकों का नौ हजार करोड़ रुपये बकाया है। इसके अलावा उन पर मनी लॉन्ड्रिंग और लोन ली गई रकम को दूसरे कामों के लिए इस्तेमाल करने का आरोप भी है।
मार्च 2016 में वो भारत से भागकर लंदन चले गए थे। वहीं माल्या का कहना है कि उन पर मामला राजनीतिक वजहों से चलाया जा रहा है।
Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost
Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे