उत्तराखंड | आज से खुलेंगे मॉल, धार्मिक स्थल और रेस्टोरेंट लेकिन इन शर्तों के साथ

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | आज से खुलेंगे मॉल, धार्मिक स्थल और रेस्टोरेंट लेकिन इन शर्तों के साथ

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) एक जुलाई यानि कि आज से अनलॉक-2 की शुरुआत हो गई है। देहरादून नगर निगम क्षेत्र, गढ़ी कैंट और क्लेमेंटटाउन छावनी परिषद के सभी धार्मिक स्थल, मॉल और रेस्टोरेंट 90 दिन बाद आज से सुबह सात से रात आठ बजे तक खुलेंगे। कंटेनमेंट जोन में मौजूद धार्मिक स्थल, होटल और मॉल बंद


उत्तराखंड | आज से खुलेंगे मॉल, धार्मिक स्थल और रेस्टोरेंट लेकिन इन शर्तों के साथ

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) एक जुलाई यानि कि आज से अनलॉक-2 की शुरुआत हो गई है। देहरादून नगर निगम क्षेत्र, गढ़ी कैंट और क्लेमेंटटाउन छावनी परिषद के सभी धार्मिक स्थल, मॉल और रेस्टोरेंट 90 दिन बाद आज से सुबह सात से रात आठ बजे तक खुलेंगे।

कंटेनमेंट जोन में मौजूद धार्मिक स्थल, होटल और मॉल बंद रहेंगे। देहरादून के डीएम डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने  मंगलवार को इसके आदेश जारी कर दिए।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम देहरादून क्षेत्र व गढ़ी कैंट और क्लेमेंटटाउन छावनी परिषद में स्थित धार्मिक स्थलों, मॉल, रेस्टोरेंट और होटल को बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे। इसी कड़ी में अब यहां धार्मिक स्थल, मॉल खुल सकेंगे। होटलों पर निर्णय बाद में लिया जाएगा, जबकि रेस्टोरेंट खोले जाएंगे।

  • प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सैनिटाइजर और साबुन से हाथ धोने की व्यवस्था की जाएगी।
  • मंदिरों में घंटी बजाने पर प्रतिबंध रहेगा।
  • धार्मिक स्थलों में प्रवेश से पहले हाथ-पैर साबुन से धोने होंगे।
  • केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश कराया जाएगा, जिनमें के लक्षण नहीं हैं।
  • मस्जिदों में भी शारीरिक दूरी का पालन करते हुए नमाज पढ़ी जाएगी।
  • रेस्टोरेंट, मॉल को सैनिटाइज करना होगा।
  • शॉपिंग मॉल के गेट पर प्रबंधन को सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करनी होगी।
  • बगैर मास्क पहने किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • ग्राहकों के बीच दो गज की दूरी जरूरी होगी।

स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत, जनवरी में मिला था पुलिस मेडल

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे