ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने पर 8वीं पास पति ने सरप्राइज देने के बहाने काटी पत्नी की पांचों उंगलिया

  1. Home
  2. Viral News

ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने पर 8वीं पास पति ने सरप्राइज देने के बहाने काटी पत्नी की पांचों उंगलिया

ढाका (उत्तराखंड पोस्ट) बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक शख्स ने अपनी पत्नी को ग्रेजुएशन करने की ऐसी सजा दी जिसे जानकार आपके होश उड़ जाएंगे। पति ने पत्नी की पढ़ाई से नाराज होकर उसकी एक हाथ की पांचों ऊंगलियां काट दी। जानकारी के अनुसार ढाका का रहने वाला शख्स रफीकुल सऊदी अरब में काम


ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने पर 8वीं पास पति ने सरप्राइज देने के बहाने काटी पत्नी की पांचों उंगलिया

ढाका (उत्तराखंड पोस्ट) बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक शख्स ने अपनी पत्नी को ग्रेजुएशन करने की ऐसी सजा दी जिसे जानकार आपके होश उड़ जाएंगे। पति ने पत्नी की पढ़ाई से नाराज होकर उसकी एक हाथ की पांचों ऊंगलियां काट दी।

जानकारी के अनुसार ढाका का रहने वाला शख्स रफीकुल सऊदी अरब में काम करता था। जब वह घर लौटा तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी हवा अख्तर ने उसकी रफीकुल की मंजूरी के बिना ग्रेजुएशन की पढ़ाई शुरू कर दी।  रफीकुल ने पत्नी को पढ़ाई छोड़ने को कहा लेकिन पत्नी नहीं मानी और पढ़ाई करने की जिद पर अड़ी रही।

पत्नी की इस जिद से वह भड़क गया और पत्नी को सजा देने के लिए उसने खौफनाक कदम उठाने की सोची। उसने पत्नी को सरप्राइज देने की बात कहकर उसकी आंखों पर पट्टी बांधी और उसके बाद हाथ की पांच उंगली काट दीं। पीड़ित पत्नी ने बताया कि पति के रिश्तेदार ने कटी हुई उंगलियां कूड़ेदान में डाल दीं, ताकि कोई डॉक्टर उन्हें जोड़ न पाए।

ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने पर 8वीं पास पति ने सरप्राइज देने के बहाने काटी पत्नी की पांचों उंगलिया

पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। रफीकुल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। महिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद वापस अपने माता-पिता के घर आ गई है।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे