लॉकडाउन | जिंदा शख्स को मरा बताकर ऐंबुलेंस से जा रहे थे घर, पुलिस ने पकड़ा

  1. Home
  2. Country

लॉकडाउन | जिंदा शख्स को मरा बताकर ऐंबुलेंस से जा रहे थे घर, पुलिस ने पकड़ा

जम्मू (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस से पूरे देश में अबतक 1600 से ज्यादा मामले सामने आ चुके है। इस जानलेवा वायरस से बचने के लिए देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। लॉकडाउन के चलते अपने घरों से दूर रह रहे लोग वहीं फंस गए है। इस बीच एक सनसनीखेज खबर मिली है जिसके मुताबिक


लॉकडाउन | जिंदा शख्स को मरा बताकर ऐंबुलेंस से जा रहे थे घर, पुलिस ने पकड़ा

जम्मू (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस से पूरे देश में अबतक 1600 से ज्यादा मामले सामने आ चुके है। इस जानलेवा वायरस से बचने के लिए देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। लॉकडाउन के चलते अपने घरों से दूर रह रहे लोग वहीं फंस गए है। इस बीच एक सनसनीखेज खबर मिली है जिसके मुताबिक पुलिस ने ऐसे शख्स को पकड़ा, जो अपने ही मौत की झूठी साजिश रचकर तीन साथियों के साथ एंबुलेंस से गांव जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक यह मामला जम्मू कश्मी के पुंछ जिले के सुरनकोट का है। हालांकि पुलिस ने गांव सैला पहुंचने से पहले ही उनकी साजिश को नाकाम कर दिया। फिलहाल पुलिस ने एंबुलेंस के चालक को गिरफ्तार कर चार को क्वारनटीन के लिए भेज दिया है।

बताया गया कि मंगलवार को सुरनकोट पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान एक निजी एंबुलेंस आती दिखी। पुलिस ने ऐंबुलेंस को रोक लिया और पूछताछ करने लगे। शक होने पर पुलिस ने जब ऐंबुलेस की जांच की तो उसमें मृत शख्स जीवित पाया गया। इसके बाद पुलिस सभी को थाने ले आए। जीवित शख्स का एक फर्जी मृत्य प्रमाणपत्र भी पुलिस को मिला है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ 188, 269, 420, 109 आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लॉकडाउन | जिंदा शख्स को मरा बताकर ऐंबुलेंस से जा रहे थे घर, पुलिस ने पकड़ा

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे