शख्स ने दो बच्‍चों और पत्‍नी की हत्या कर खुद लगाई फांसी, मचा हड़कंप

  1. Home
  2. Country

शख्स ने दो बच्‍चों और पत्‍नी की हत्या कर खुद लगाई फांसी, मचा हड़कंप

लखनऊ (उत्तराखंड पोस्ट) लखनऊ के खुर्रम नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है ।यहां एक शख्स ने शनिवार की सुबह अपनी पत्नी व दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी खुदकुशी कर ली ।एक साथ चार लोगों की हुई मौत से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक पिन्टू गुप्ता


शख्स ने दो बच्‍चों और पत्‍नी की हत्या कर खुद लगाई फांसी, मचा हड़कंप

लखनऊ (उत्तराखंड पोस्ट) लखनऊ के खुर्रम नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है ।यहां एक शख्स ने  शनिवार की सुबह अपनी पत्नी व दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी खुदकुशी कर ली ।एक साथ चार लोगों की हुई मौत से हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक प‍िन्‍टू गुप्‍ता अपनी पत्नी और दो बच्‍चों के साथ कल्याणपुर के शिवानी विहार में रहता था। पिंटू रेलवे से रिटायर छोटेलाल के यहां ड्राइवर था और उन्हीं के दूसरे मकान में रहता था। छोटेलाल के यहां आरती खाना बनाती थी। प‍िंंटू ने लोन लेकर ई रिक्शा भी खरीदा था।

शनिवार सुबह जब वह ड्यूटी के लिए नहीं उठा तो छोटेलाल ने दूसरे किराएदार से देखने के लिए बोला। किराएदार ने दरवाजा खटखटाया, मगर कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोसियों ने जब खिड़की खोलकर देखा तो अंदर पंखे से पिंटू का शव लटक रहा था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा।

शख्स ने दो बच्‍चों और पत्‍नी की हत्या कर खुद लगाई फांसी, मचा हड़कंप पिंटू ने खुद के चेहरे पर काला कपड़ा डालकर फांसी लगाई थी ।बेड पर पत्नी और बच्चों का शव पड़ा था। मृतक दोनों बच्चों में 6 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है ।पुलिस आशंका जता रही है कि पति ने पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या की होगी। हत्याओं की वजह साफ नहीं हो पाई है।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे