हैरतअंगेज | घरवालों ने मरा समझ कर दफनाया ! दो दिन बाद जिंदा लौट आया घर

  1. Home
  2. Country

हैरतअंगेज | घरवालों ने मरा समझ कर दफनाया ! दो दिन बाद जिंदा लौट आया घर

कानपुर (उत्तराखंड पोस्ट) कानपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शहर के कर्नलगंज इलाके में 5 अगस्त को एक शव मिला था। पोस्टमार्टम के बाद खुलासा हुआ कि हत्या के बाद शव को जला दिया गया था। पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई तो लावारिस मिले इस शव की शिनाख्त चकेरी की


हैरतअंगेज | घरवालों ने मरा समझ कर दफनाया ! दो दिन बाद जिंदा लौट आया घर

कानपुर (उत्तराखंड पोस्ट) कानपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शहर के कर्नलगंज इलाके में 5 अगस्त को एक शव मिला था।

 

पोस्टमार्टम के बाद खुलासा हुआ कि हत्या के बाद शव को जला दिया गया था। पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई तो लावारिस मिले इस शव की शिनाख्त चकेरी की नगमा नाम की महिला और उसके परिजन ने की।

 

नगमा ने दावा किया कि शव उनके पति अहमद का है, जिनकी हत्या की गई है। शिनाख्त के बाद पुलिस शव को कब्रिस्तान में दफन करवा देती है और मामले की जांच शुरु कर देती है।

 

इस बीच अचानक शुक्रवार की रात अहमद घर पहुंच जाता है। सभी हैरान रह जाते हैं और इसकी सूचना पुलिस को दी जाती है।

 

पुलिस अहमद को पूछताछ के लिए ले जाती है तो पता चलता है कि वो पत्नी से नाराज होकर दो दिन पहले घर से चले गए थे। दो दिन इधर-उधर रहने के बाद जब अहमद को घर और बच्चों की याद आई तो वह घर लौट आए। नगमा ने बताया कि उनकी पति से मोबाइल चार्जर को लेकर बहस हुई थी।

 

डीआईजी प्रतिंदर सिंह ने कहा कि डेड बॉडी की शिनाख्त घरवालों ने की थी, जिसके बाद उन्हें डेड बॉडी सौंपी गई थी। अब मामले में उस शव को लेकर तफ्तीश की जाएगी, जिसे दफनाया गया था।

 

 

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे