घोड़ा विवाद में मुश्किल में BJP विधायक, मेनका गांधी ने की निष्कासन की मांग

  1. Home
  2. Uttarakhand

घोड़ा विवाद में मुश्किल में BJP विधायक, मेनका गांधी ने की निष्कासन की मांग

देहरादून में घोड़े पर हमला करने को लेकर उत्तराखंड भाजपा भले ही इस मामले में आरोपी भाजपा विधायक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हो लेकिन केन्द्रीय मंत्री और पशु आधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने विधायक गणेश जोशी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मेनका गांधी ने भाजपा विधायक जोशी के निष्कासन


घोड़ा विवाद में मुश्किल में BJP विधायक, मेनका गांधी ने की निष्कासन की मांग

देहरादून में घोड़े पर हमला करने को लेकर उत्तराखंड भाजपा भले ही इस मामले में आरोपी भाजपा विधायक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हो लेकिन केन्द्रीय मंत्री और पशु आधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने विधायक गणेश जोशी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मेनका गांधी ने भाजपा विधायक जोशी के निष्कासन की मांग को लेकर पार्टी को पत्र लिखा है।

‘पीपुल फॉर एनिमल्स’ नाम का पशु कल्याण संगठन चलाने वाली मेनका ने कहा, ‘मैंने विधायक के निष्कासन के लिए बीजेपी को एक पत्र लिखा है।

घोड़ा विवाद में मुश्किल में BJP विधायक, मेनका गांधी ने की निष्कासन की मांगसाथ ही मेनका के संगठन ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर भाजपा विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। डीजीपी को लिखे पत्र में मेनका गांधी के संगठन ‘पीपुल फॉर एनिमल्स’ ने जोशी के खिलाफ धारा 429, 152, 148 और पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के सेक्शन 11 के तहत मामला दर्ज करने के साथ ही कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

वहीं एक अन्य पशु कल्याण समूह पेटा ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को पत्र लिखकर उनसे मामले की जांच करने और जोशी को अयोग्य घोषित करने की मांग की है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे