लॉकडाउन के चलते एक महीने से उत्तराखंड में फंसे है एक्टर मनोज वाजपेई, कर रहे हैं ये काम

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

लॉकडाउन के चलते एक महीने से उत्तराखंड में फंसे है एक्टर मनोज वाजपेई, कर रहे हैं ये काम

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) एक्टर मनोज बाजपेई एक महीने से लॉकडाउन की वजह से उत्तराखंड में फंसे हुए हैं। 25 मार्च से शुरु हुए लॉकडाउन के चलते मनोज बाजपेयी, नीना गुप्ता, दीपक डोबरियाल समेत उनकी 23 सदस्य टीम नैनीताल के रामगढ़ सोनापानी स्टेट में लगभग एक महीने से फंसी हुई है। चूंकि फिल्म का क्रू और


लॉकडाउन के चलते एक महीने से उत्तराखंड में फंसे है एक्टर मनोज वाजपेई, कर रहे हैं ये काम

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) एक्टर मनोज बाजपेई एक महीने से लॉकडाउन की वजह से उत्तराखंड में फंसे हुए हैं।

25 मार्च से शुरु हुए लॉकडाउन के चलते मनोज बाजपेयी, नीना गुप्ता, दीपक डोबरियाल समेत उनकी 23 सदस्य टीम नैनीताल के रामगढ़ सोनापानी स्टेट में लगभग एक महीने से फंसी हुई है। चूंकि फिल्म का क्रू और कलाकार काफी समय से यहां हैं, ऐसे में डॉक्टर्स की टीम कोरोना चेकअप के लिए यहां पहुंची थीं।

राजधानी में एक ही गली में 46 कोरोना संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप

मनोज बाजपेयी ने वहां पहुंचे डॉक्टरों को बताया कि हम लोग बहुत पहले से आए हुए हैं इसलिए किसी किस्म के कोरोना सिम्टम्स की कोई गुंजाइश नहीं थी। हम लोग शूटिंग के लिए यहां आ गए थे अब यहां अटक गए हैं पर अच्छी जगह अटके हैं। हिमालय के सामने एकदम अच्छा लग रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम बहुत अच्छा काम कर रही है। मैं उनको सैल्यूट करता हूं और उनको धन्यवाद देता हूं।

लॉकडाउन के चलते एक महीने से उत्तराखंड में फंसे है एक्टर मनोज वाजपेई, कर रहे हैं ये काम

मनोज ने आगे कहा कि मैं पहली बार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ यहां आया हूं। उन्हें ये लोकेशन काफी पसंद आई है। मैं पक्षियों की आवाज के साथ उठता हूं और दोपहर में फैमिली के साथ कुछ लोकेशन्स भी जाता हूं। चूंकि मुझे लिखने से प्यार है, इसके चलते मैं कुछ कविताएं और स्टोरीज भी लिख रहा हूं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे