दिल्ली हिंसा LIVE | करावल नगर में आगजनी, मौजपुर में हो रहा है पथराव, केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक

  1. Home
  2. Country

दिल्ली हिंसा LIVE | करावल नगर में आगजनी, मौजपुर में हो रहा है पथराव, केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के नाम पर दिल्ली में जगह-जगह हो रहे प्रदर्शनों के बीच भड़की हिंसा में दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल समेत 5 लोगों की मौत हो गयी। प्रदर्शनकारियों की ओर की जा रही पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। इसके अलावा IPS


दिल्ली हिंसा LIVE | करावल नगर में आगजनी, मौजपुर में हो रहा है पथराव, केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून  के विरोध के नाम पर दिल्ली में जगह-जगह हो रहे प्रदर्शनों के बीच भड़की हिंसा में दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल समेत 5 लोगों की मौत हो गयी।

प्रदर्शनकारियों की ओर की जा रही पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। इसके अलावा IPS अफसर ACP गोकुलपुरी अनुज कुमार भी पत्थरबाज़ी में घायल हुए हैं। उन्हें मैक्स पटपड़गंज में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल डीसीपी शाहदरा अमित शर्मा की सर्जरी के बाद होश आने की खबर मिली है। डॉक्टरों के मुताबिक वह अब खतरे से बाहर है।

मंगलवार को हालात ठीक नही हुए है। करावल नगर के टायर मार्केट में आगजनी एक घटना सामने आई है। पुलिस सुरक्षा न मिल पाने की वजह से वहां दमकल पहुंच नहीं पाया है। यहां सुबह वाहनों में आग लगा दी गई है। इसके अलावा मौजपुर में सुबह से ही पथराव हो रहा है।

दिल्ली हिंसा LIVE | करावल नगर में आगजनी, मौजपुर में हो रहा है पथराव, केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक
demo pic

हालात को मद्देनजर रखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अर्जेंट मीटिंग बुलाई है। हिंसा प्रभावित इलाकों के सभी विधायक और अधिकारी शामिल होंगे।

Youtube  http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे