“जब इतिहास लिखने का वक्त आया तो भाग खड़े हुए BJP विधायक”

  1. Home
  2. Dehradun

“जब इतिहास लिखने का वक्त आया तो भाग खड़े हुए BJP विधायक”

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के मात्र सात विधायकों को गैरसैंण में 24 घण्टे रूकना भी गवारा नहीं था। उनको राज्य की जनता कभी माफ नही करेगी। कुमार ने कहा कि जब इतिहास लिखने का समय आया तब भाजपा के नेता भाग खड़े हुए।


मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के मात्र सात विधायकों को गैरसैंण में 24 घण्टे रूकना भी गवारा नहीं था। उनको राज्य की जनता कभी माफ नही करेगी।

कुमार ने कहा कि जब इतिहास लिखने का समय आया तब भाजपा के नेता भाग खड़े हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा के जो नेता अब बयानबाजी कर रहे है, वह उनके घड़ियाली आंसू है। जिनको राज्य की जनता 2017 में माफ नही करेगी।

कुमार ने कहा कि ये भाजपा के वही नेता है जिन्होंने राज्य गठन के समय वर्ष 2000 में राज्य की राजधानी के मुद्दे को उलझाया था। उन्होंने कहा कि कभी 36 तो कभी 29 संशोधन लाकर राज्य को कंगाल करने की साजिश की थी।

कुमार ने कहा कि जिन भाजपा के नेताओ ने 24 घण्टे भी गैरसैंण में रूकना मुनासिब नही समझा, उनको अब कुछ भी बोलने का नैतिक अधिकार नही है। जब-जब गैरसैंण में राज्य निर्माण की अवधारणा व गैरसैंण की भावना को मजबूत करने के लिए सत्र आयोजित होते है, तब-तब भाजपा के नेता इस मुद्दे को और उलझाना चाहते है। कुमार ने यह भी कहा कि यदि भाजपा के नेता वाकई गंभीर थे, तो गैरसैंण में रूकने का साहस क्यों नही जुटा पाए।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे