नमामि गंगे | मालवीय के सपने को पूरा कर रही है मोदी सरकार: उमा

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

नमामि गंगे | मालवीय के सपने को पूरा कर रही है मोदी सरकार: उमा

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नमामि गंगे कार्ययोजना की शुरूआत आज हरिद्वार से की गई। ऋषिकुल मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके साथ ही नमामि गंगे गान की लांचिंग की गई। जिसकी रचना श्याम मोहन ने की। इस मौके पर जल संसाधन एवं गंगा पुनरुद्धार मंत्री उमा भारती


केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नमामि गंगे कार्ययोजना की शुरूआत आज हरिद्वार से की गई। ऋषिकुल मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके साथ ही नमामि गंगे गान की लांचिंग की गई। जिसकी रचना श्याम मोहन ने की। इस मौके पर जल संसाधन एवं गंगा पुनरुद्धार मंत्री उमा भारती ने कहा कि मोदी सरकार मदन मोहन मालवीय के सपने को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि आज से सौ साल पहले मदन मोहन मालवीय ने गंगा की अविरलता के लिए अंग्रेजों के साथ करार किया था। सौ साल बाद मोदी सरकार ने गंगा की निर्मलात के अभियान की शुरुआत की है।

मालवीय के सपने को पूरा कर रही है मोदी सरकार | केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि मदन मोहन मालवीय ने सौ साल पहले जो करार गंगा के लिए अंग्रेजों के साथ किया था आज सौ साल बाद केंद्र सरकार ने उस करार को गंगा की निर्मलता के अभियान की शुरूआत से शुरू कर दिया है। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत को गंगा के मुद्दे पर साथ देने वाला गंभीर चिंतक बताया। कहा कि डेढ़ हजार करोड़ की करीर ढाई सौ परियोजनाओं की शुरूआत एक साथ की जा रही है। गंगा की सहयोगी नदियों के किनारे भी करीब 108 जगहों पर कार्यक्रम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज से गंगा की सूरतेहाल बदलने की धरातल पर कवायद शुरू हो गई है। बताया कि कुल बीस हजार करोड़ रुपए की योजनाएं हैं।

औद्योगिक कचरे व सीवरेज जल से मैली हो रही है गंगा | उमा भारती ने कहा कि गंगा पूजा-पाठ की सामग्री से नहीं औद्योगिक कचरे व सीवरेज जल से गंदी हो रही है। सभी व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था बनाई गई है। कहा कि योजना के तहत एसटीपी ट्रीटमेंट किया पानी और औद्योगिक इकाइयों का पानी भी गंगा में नहीं डालने दिया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार जल्द ही कानून बनाने जा रहा है। उन्होंने बताया कि गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक एक हजार योजनाएं तैयार हैं। जिसका पहला रिजल्ट अक्टूबर तक सामने आएगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सब उनकी इच्छाशक्ति से ही संभव हुआ है। कहा कि मुस्लिम सांसदों ने भी हमारा भरपूर सहयोग किया। उमा भारती ने कहा कि उनके शरीर में खून नहीं गंगा बहती है। कहा कि गंगा को निर्मल व अविरल रखने की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं बल्कि जनता व गंगा भक्तों की भी है।

नमामि गंगे को उमा भारती ही करेंगी पूरा | केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कार्यक्रम में नमामि गंगे अभियान की शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्री उमा भारत का आभार जताया। उन्होंने कहा कि 1180 प्रकल्पों पर काम दिसंबर से पहले शुरू हो जाएगा। गंदे पानी से मिथेन अलग कर इसे ऊर्जा के काम में लाया जाएगा। नमामि गंगे के तहत इस तरह की नई ओर विकसित तकनीकी का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही गंदे पानी से गैस निकालकर बायो डाइवर्सिफायड कर उसे ऊर्जा के तौर पर प्रयोग किया जाएगा। कहा कि कटे बालों से अमीनों एसिड बनाकर उसकी आर्गेनिक वैल्यू बढ़ाकर उसे उपज बढ़ाने में प्रयोग किया जाएगा। इसी तकनीक की मदद से दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने की योजना पर काम किया जा रहा है। जल्द ही दिल्ली को प्रदूषण ओर कचरा मुक्त बना दिया जाएगा। कहा कि नमामि गंगे अभियान की जिम्मेदारी उमा भारती की है, जिसे उन्हें पूरा करना है।

गंगा सफाई संस्कार का मामला | गडकरी ने इस दौरान नमामि गंगे अभियान के कार्यक्रमों को पाठ्यक्रमों में शामिल करने की मांग उठाई। कहा कि सफाई संस्कार का मामला है, जो घरों से ही मिलता है। इसलिए जनता को भी सक्रिय सहयोग करना चाहिए। उन्होने बताया कि गंगा में मशीन लगाकर कचरा बाहर निकाला जा रहा है। उन्होने लोगों से गंगा की निर्मलता को उसे गंदा न करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने इस दौरान 20 अप्रैल 2017 तक हर हाल में हाईवे निर्माण को पूरा करने का वादा किया। उन्होंने चारधाम मार्ग निर्माण के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। साथ ही कहा कि जल्द ही राज्य में बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री की उपस्थिति में इसके लिए आगे की योजना पर काम करने की घोषणा की जाएगी। इस दौरान उन्होंने नमामि गंगे क वेबसाइट व एप का भी शुभारंभ किया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे