उत्तराखंड | आज इन जिलों में सामने आए कोरोना के 7 नए केस, 153 हुई संख्या

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

उत्तराखंड | आज इन जिलों में सामने आए कोरोना के 7 नए केस, 153 हुई संख्या

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में प्रवासियों के लौटने के सिलसिला क्या शुरु हुआ, प्रदेश में कोरोना ने भी रफ्तार पकड़ ली। अब तक काफी हद तक कंट्रोल में लग रहा कोरोना अब राज्य में तेजी से पैर पसारने लगा है। शुक्रवार को प्रदेश में अब तक कोरोना के 7 नए मामले सामनेे आ चुके हैं।


उत्तराखंड | आज इन जिलों में सामने आए कोरोना के 7 नए केस, 153 हुई संख्या

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में प्रवासियों के लौटने के सिलसिला क्या शुरु हुआ, प्रदेश में कोरोना ने भी रफ्तार पकड़ ली। अब तक काफी हद तक कंट्रोल में लग रहा कोरोना अब राज्य में तेजी से पैर पसारने लगा है।

शुक्रवार को प्रदेश में अब तक कोरोना के 7 नए मामले सामनेे आ चुके हैं। ताजा हल्थ बुलेटिन में 2 और नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों के संक्रमित मरीज हरिद्वार जिले में सामने आए है। एक मरीज की  उम्र 20 साल है तो दूसरे की उम्र 22 साल है। एक शख्स हरिद्वार जिले के लक्सर का रहने वाला है जबकि शख्स मुंबई से लौटा प्रवासी है।

इससे पहले दोपहर में कोरोना के 5 नये मामले सामने आ चुके हैं। इनमें देहरादून के 3 व उधम सिंह नगर जिले के जसपुर के 2 केस थे।

मतलब आज प्रदेश में अब तक कुल 7 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 153 हो गई है, वहीं 56 लोग अभी तक ठीक होकर अस्पताल से घर भी जा चुके हैं।

 

उत्तराखंड कोरोना मीटर

  • उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या- 153
  • अब तक ठीक हुए मरीज- 56

नीचे जानिए गुरुवार तक किस जिले में कितने कोरोना संक्रमित

  1. देहरादून-      54
  2. हरिद्वार-       12
  3. नैनीताल-      28
  4. यूएसनगर-    31
  5. टिहरी-        06
  6. पौड़ी-         04
  7. अल्मोड़ा-     04
  8. बागेश्वर-      06
  9. चमोली-      01
  10. उत्तरकाशी-  07

उत्तराखंड के इन दो जिलों में खतरा बढ़ा, कोरोना मामलों ने पकड़ी रफ्तार

 

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे