चारधाम यात्रा | अब तक 16 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) नई दिल्ली स्थित परिवहन मंत्रालय में उत्तराखण्ड के पर्यटन, तीर्थाटन एवं धार्मिक मेले, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय पर्यटन, संस्कृति राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल से शिष्टाचार भेंट की। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय मंत्री को उत्तराखण्ड की चार-धाम यात्रा की जानकारी देते हुये कहा कि अभी तक लगभग 16 लाख 36 हजार
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) नई दिल्ली स्थित परिवहन मंत्रालय में उत्तराखण्ड के पर्यटन, तीर्थाटन एवं धार्मिक मेले, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय पर्यटन, संस्कृति राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल से शिष्टाचार भेंट की।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय मंत्री को उत्तराखण्ड की चार-धाम यात्रा की जानकारी देते हुये कहा कि अभी तक लगभग 16 लाख 36 हजार यात्री दर्शन कर चुके है यह उत्तराखण्ड सरकार के लियेे गौरव की बात है।
उन्होनें कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में पर्यटन की अपार संभवानाएं है। पर्यटन को और अधिक बढावा देने के लिये राज्य के पौराणिक महत्व के मंदिरों को पहचान दिलाने के लिये प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिये उत्तराखण्ड में महाभारत सर्किट योजना के विस्तार के लिये विस्तृत चर्चा की गयी।
उक्त मुलाकात पर केन्द्रीय मंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य को पर्यटन विकास के लिये हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे