चारधाम यात्रा | इस वर्ष अब तक 27 लाख 35 हजार श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

चारधाम यात्रा | इस वर्ष अब तक 27 लाख 35 हजार श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पर्यटन विभाग की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जनपद में जो नये थीमबेस्ड डेस्टिनेशन का विकास किया जाना है, इसके लिये सुनियोजित योजना बनाई जाय। नये डेस्टिनेशन के लिए मास्टर प्लान जल्द बनाये जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया


चारधाम यात्रा | इस वर्ष अब तक 27 लाख 35 हजार श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पर्यटन विभाग की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जनपद में जो नये थीमबेस्ड डेस्टिनेशन का विकास किया जाना है, इसके लिये सुनियोजित योजना बनाई जाय। नये डेस्टिनेशन के लिए मास्टर प्लान जल्द बनाये जाय।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि समय पर कार्य धरातल पर दिखे। 13 डिस्ट्रिक 13 डेस्टिनेशन के लिए पर्यटन विभाग द्वारा 06 तकनीकि परामर्शदाता इम्पैनल किये गये हैं। प्रथम चरण में कार्यों का चिन्हीकरण किया गया है। जिलाधिकारियों को 50-50 लाख रूपये की धनराशि निर्गत की गई है।

त्रिवेंद्र ने सुरकण्डा देवी रोपवे के निर्माण में तेजी लाने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये। पूर्णागिरी रोपवे का कार्य प्रगति पर है। केदारनाथ रोपवे के लिए विभाग द्वारा आंतरिक व सिस्मिक सर्वे कराया गया है। नैनीताल व यमुनोत्री रोपवे के लिए भी कार्यवाही गतिमान है। इस वर्ष अभी तक 27 लाख 35 हजार श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आ चुके हैं।

चारधाम यात्रा | इस वर्ष अब तक 27 लाख 35 हजार श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड

बैठक में सिंचाई व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, सचिव डॉ. भूपेन्द्र कौर औलख, दिलीप जावलकर, अपर सचिव सोनिका, ईवा आशीष श्रीवास्तव व सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

केदारनाथ धाम पर बीजेपी के इस दावे पर कैसे करें यकीन, सच्चाई तो कुछ और ही है !

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे