कोरोना की रफ्तार | दुनियाभर में 24 घंटे में 7183 मौत, 84000 लोग हुए संक्रमित

  1. Home
  2. Country

कोरोना की रफ्तार | दुनियाभर में 24 घंटे में 7183 मौत, 84000 लोग हुए संक्रमित

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में हुई मौतों का आंकड़ा 95 हजार को पार कर चुका है बीते 24 घंटों में 84 हजार से ज्यादा लोग इस जानलेवा वायरस के कारण संक्रमित हो गए हैं। वहीं कुल संक्रमितों की तादाद 16 लाख के पार है। फिलहाल अमेरिका इस महामारी की मार


कोरोना की रफ्तार | दुनियाभर में 24 घंटे में 7183 मौत, 84000 लोग हुए संक्रमित

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में हुई मौतों का आंकड़ा 95 हजार को पार कर चुका है बीते 24 घंटों में 84 हजार से ज्यादा लोग इस जानलेवा वायरस के कारण संक्रमित हो गए हैं। वहीं कुल संक्रमितों की तादाद 16 लाख के पार है।

फिलहाल अमेरिका इस महामारी की मार सबसे ज्यादा झेल रहा है। वहीं इटली, स्पेन और जर्मनी की हालत बी बदतर बनी हुई है।

24 घंटे में 7 हजार से ज्यादा मौत | पिछले 24 घंटों में पूरी दुनिया में 84,215 नए लोग कोरोना वायरस के कारण संक्रमित हो गए हैं। वहीं दुनिया भर में बीते दिन 7,183 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित 48 हजार से अधिक लोग गंभीर रूर से बीमार है। अब तक दुनिया भर में कुल 95,643 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कुल 16,02,341 लोग इस जानलेवा वायरस से कारण संक्रमित हो चुके हैं।

भारत का हाल-  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार शाम सात बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 5865 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अब तक 169 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इलाज के बाद 478 लोग रिकवर कर चुके हैं।

उत्तराखंड | देश का पहला रिमोट हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार, कोरोना मरीजों के आएगा काम

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

 

जमातियों ने उत्तराखंड को खतरे में डाला, 35 में से 28 संक्रमित तबलीती जमात के लोग

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे