सनसनीखेज | घर से खेलने निकला था पत्रकार का लड़का, दोनों आंखें फोड़कर कर दी हत्या

  1. Home
  2. Country

सनसनीखेज | घर से खेलने निकला था पत्रकार का लड़का, दोनों आंखें फोड़कर कर दी हत्या

पटना (उत्तराखंड पोस्ट) बिहार से एक सनसनी मचा देने वाली खबर सामने आयी है जिसे पढ़कर आप भी सन्न रह जांएगे। यहां पत्रकार के 15 साल के एक लड़के की आंखें फोड़कर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक यह घटना बिहार के नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र में हुई है जो बिहार के मुख्यमंत्री


पटना (उत्तराखंड पोस्ट) बिहार से एक सनसनी मचा देने वाली खबर सामने आयी है जिसे पढ़कर आप भी सन्न रह जांएगे। यहां पत्रकार के 15 साल के एक लड़के की आंखें फोड़कर हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक यह घटना बिहार के नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र में हुई है जो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृहजिला भी है। यहां 15 वर्षीय मृतक का शव गांव के ही एक तालाब के किनारे से बरामद किया गया। हत्या से पहले उसकी आंखें फोड़ दी गईं। रविवार की मृतक खेलने निकला था। देर शाम जब वह घर नहीं लौटा, तब उसके घर वालों ने उसकी खोज-बीन शुरू की।

फिलहाल पुलिसन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में काफी गुस्सा है और लोग सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे