औली | ‘बर्फ का सागर’ देखना है तो चले आइए

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

औली | ‘बर्फ का सागर’ देखना है तो चले आइए

उत्तराखंड का मशहूर और खूबसूरत पर्यटन स्थल ‘औली’ है। प्राकृतिक सुंदरता से ओतप्रोत औली भारत का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। सूर्य की किरणें जब यहां की पर्वतों की श्रंखला पर पड़ती हैं तो उसकी चमक देखते ही बनती है। बर्फ से खेलने का आनंद कुछ और ही है। यह जगह शहर की गर्मी, शोरगुल और सफोकेशन से दूर


उत्तराखंड का मशहूर और खूबसूरत पर्यटन स्थल ‘औली’ है। प्राकृतिक सुंदरता से ओतप्रोत औली भारत का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। सूर्य की किरणें जब यहां की पर्वतों की श्रंखला पर पड़ती हैं तो उसकी चमक देखते ही बनती है। बर्फ से खेलने का आनंद कुछ और ही है।

यह जगह शहर की गर्मी, शोरगुल और सफोकेशन से दूर आपके शरीर और मन दोनों को फ्रेश कर देगी। ऊंचे-ऊंचे सफेद चमकीले पहाड़ पर धुंध में लिपटे बादल,  मीलों तक जमी बर्फ के प्राकृतिक नजारे यहां आने वालों को लुभाते हैं।

कब जाएं |

मई से जुलाई तक यहां का मौसम खास होता है। चारों तरफ केवल बर्फ ही नजर आती है। टोपी, मोजे, दस्ताने, मफलर, स्वेटर, विंड प्रूफ जैकेट, सनग्लासेज, गम बूट, टॉर्च आदि ले जाना ना भूलें।

भोजन |

औली नंदा देवी के बेहद करीब है। यहां शाकाहारी भोजन ही मिलता है। मांसाहारी भोजन केवल एक ही होटल में मिलता हैं। यहां शराब की एक दुकान भी नहीं है।

कैसे पहुंचें | 

जोशीमठ से कार या टैक्सी भी जाती है। दिल्ली से सड़क मार्ग से औली पहुंचने के लिए 15 घंटे का समय लगता है। दिल्ली से औली जाते समय रास्ते में रूद्रप्रयाग पड़ता है। यहां पर रात को रुका जा सकता है, जहां रात में ठहरने की अच्छी व्यवस्था है।

एयरपोर्ट | निकटतम एयरपोर्ट देहरादून है जो कि औली से 298 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

रेलवे स्टेशन | निकटतम रेल मार्ग 235 किलोमीटर की दूरी पर ऋषिकेश के पास स्थित है।

उत्तराखंड की खबरों पर हर अपडेट के लिए आप हमारा मोबाइल एप्लिेशन जरुर डाउनलोड करें। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप उत्तराखंड पोस्ट के माबाइल एप्लिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक पर क्लिक करें –

https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost&

उत्तराखंड | जानिए अपने लोक नृत्य को : छोलिया मतलब छल !

पाताल भुवनेश्वर- ऐसे होगा कलयुग का अंत..?

क्या आपको पता है काफल की ये कहानी ?

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे