अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने भी की ISRO की सराहना, कहा- आपने हमें प्रेरित किया

  1. Home
  2. Country

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने भी की ISRO की सराहना, कहा- आपने हमें प्रेरित किया

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) के चंद्रयान-2 मिशन की अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने सराहना की है। नासा ने लिखा है, ‘अंतरिक्ष कठिन है, हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ISRO के चंद्रयान-2 मिशन को उतारने के प्रयास की सराहना करते हैं। आपने हमें अपनी यात्रा से प्रेरित किया है।’ आपको


अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने भी की ISRO की सराहना, कहा- आपने हमें प्रेरित किया

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) के चंद्रयान-2 मिशन की अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने सराहना की है। नासा ने लिखा है, ‘अंतरिक्ष कठिन है, हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ISRO के चंद्रयान-2 मिशन को उतारने के प्रयास की सराहना करते हैं। आपने हमें अपनी यात्रा से प्रेरित किया है।’

आपको बता दें कि चांद की सतह से 2.1 किमी की ऊंचाई पर विक्रम अपने तय रास्ते से भटक गया और इसरो से इसका संपर्क टूट गया। हालांकि इसरो ने मिशन चंद्रयान-2 को काफी हद तक सफल बताया है।

इसरो अध्यक्ष के. सिवन ने कहा, ‘चंद्रयान-2 मिशन अपने लक्ष्य में 100 फीसदी सफलता के करीब रहा। यह मिशन नाकाम नहीं है। हम पहले से जारी अभियानों में व्यस्त हैं और चंद्रयान-2 के बाद गगनयान मिशन पर पूर्व निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक काम जारी रहेगा। गगनयान समेत इसरो के बाकी मिशन तय समय पर होंगे।’ 

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub