MBPG कॉलेज हल्द्वानी में निर्दलीय नीरज बने छात्रसंघ अध्यक्ष

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

MBPG कॉलेज हल्द्वानी में निर्दलीय नीरज बने छात्रसंघ अध्यक्ष

कुमाऊं के सबसे बड़े डिग्री कॉलेज एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर निर्दलीय नीरज मेहरा ने अपना कब्जा जमा लिया। नीरज ने अपने प्रतिद्वंद्वी एबीवीपी के विजय जोशी को 195 मतों से हराकर फतह हासिल की। अध्यक्ष पद पर नीरज मेहरा को 2270 वोट मिले। जबकि दूसरे स्थान पर रहे एबीवीपी के विजय जोशी


कुमाऊं के सबसे बड़े डिग्री कॉलेज एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर निर्दलीय नीरज मेहरा ने अपना कब्जा जमा लिया। नीरज ने अपने प्रतिद्वंद्वी एबीवीपी के विजय जोशी को 195 मतों से हराकर फतह हासिल की।

अध्यक्ष पद पर नीरज मेहरा को 2270 वोट मिले। जबकि दूसरे स्थान पर रहे एबीवीपी के विजय जोशी को 2075 मिले। तीसरे स्थान पर रहे एनएसयूआई के एएनएम अमन को 963 और सीवाईएसएस के संदीप कुमार को 444 वोट मिले।

उपाध्यक्ष पद अर्जुन सम्भल ने 1634 मत पाकर जीत दर्ज की। उन्होंने नवीन गोस्वामी को हराया। छात्रा उपाध्यक्ष में आरती दफौटी ने प्रिया को कराया। आरती को 3874 और प्रिया को 1122 मत मिले।

सचिव पद पर अर्पित विसौती ने पंकज रावत को हराया। अर्पित को 2882 और पंकज को 2305 मत मिले। संयुक्त सचिव में अंकित तोलिया ने दया कार्की को हराया। अंकित को 1668 और दया को 1454 वोट मिले। इसके अलावा दिवाकर कोषाध्यक्ष बने।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे