मुंबई वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 6 विकेट से हराया

  1. Home
  2. Sports

मुंबई वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 6 विकेट से हराया

मुंबई [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मुंबई में खेले गए पहले वन डे में मैच में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामन करना पड़ा। 281 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को छह विकेट से मात दे दी। न्यूजीलैंड की ओर से लाथम ने शानदार पारी खेली, वे 102


मुंबई [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मुंबई में खेले गए पहले वन डे में मैच में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामन करना पड़ा। 281 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को छह विकेट से मात दे दी। न्यूजीलैंड की ओर से लाथम ने शानदार पारी खेली, वे 102 गेंद पर 103 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।

इससे पहले इससे पहले, कप्तान विराट कोहली के 200वें वनडे मैच में रेकॉर्ड 31वें शतक की बदौलत भारत ने शुरुआती झटकों और धीमी शुरआत से उबरते हुए न्यू जीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर आठ विकेट पर 280 रन बनाए।

विराट ने 125 गेंद पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद 121 रनों की पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बनाए और आखिरी गेंद पर आउट होने से पहले 15 गेंद पर 26 रन बना डाले लेकिन इसके बाद भी भारत को हार का सामना करना पड़ा।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे