सरकार और संगठन में मतभेद नहीं, खामियां बताना संगठन का काम: सोनी

  1. Home
  2. Dehradun

सरकार और संगठन में मतभेद नहीं, खामियां बताना संगठन का काम: सोनी

कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी अंबिका सोनी ने उत्तराखंड में सरकार और संगठन के बीच चल रही रार के बीच कांग्रेसियों को एकजुट होने की नसीहत दी। साथ ही सोनी ने कांग्रेसियों से इस रार को यहीं रोककर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। संगठन का काम है खामियां बताना | सरकार और


कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी अंबिका सोनी ने उत्तराखंड में सरकार और संगठन के बीच चल रही रार के बीच कांग्रेसियों को एकजुट होने की नसीहत दी। साथ ही सोनी ने कांग्रेसियों से इस रार को यहीं रोककर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा।

संगठन का काम है खामियां बताना | सरकार और संगठन के बीच तकरार के सवाल पर सोनी ने इससे इंकार करते हुए कहा कि सरकार की खामियों की ओर इशारा करना संगठन का कार्य है। उन्होंने कहा कि पार्टी से ही सरकार बनती है।

राज्यसभा चुनाव से उभरे मतभेद | गौरतलब है कि हाल ही में एक सीट के लिए हुए राज्यसभा चुनाव में मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा प्रदीप टम्टा के नाम की पैरवी करने के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और हरीश रावत के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। खुद राज्यसभा जाने की तैयारी कर रहे किशोर उपाध्याय इसके बाद से ही कई बार सार्वजनिक मंच से अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं और सरकार पर संगठन की उपेक्षा के बहाने कई बार निशाना भी साध चुके हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के बीच बढ़ती दूरियों ने पार्टी की चिंता भी बढ़ा दी थी। जिसके बाद ये मामला हाईकमान तक भी पहुंच गया था। हाईकमान ने दोनों को दिल्ली तलब कर एकजुट होकर साथ चलने को कहा था।

नेताओं की कमी नहीं |  अंबिका सोनी ने पार्टी से दस नेताओं की बगावत कर भाजपा में शामिल होने पर कहा कि प्रदेश कांग्रेस के पास नेताओं की कमी नहीं है, इसकी भरपाई हो जाएगी।  उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत के विधायकों की खरीद-फरोख्त वाले कथित स्टिंग प्रकरण पर हरीश रावत का बचाव करते हुए कहा कि ये एक प्लांटेड स्टिंग था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने विधायकों को खरीदने नहीं, बल्कि रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

पीडीएफ को साथ लेकर चलेंगे | प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सोनी ने पीडीएफ पर कहा कि पीडीएफ कांग्रेस के संकट का साथ ही है। पार्टी उसे साथ लेकर चलेगी।

किशोर की पीठ थपथपाई | सोनी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचकर उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों का जायजा लेने के बाद बूथ, बाजार और ग्राम स्तर पर पार्टी इकाइयों का गठन देखकर प्रदेश अध्यक्ष किशोर की पीठ भी थपथपाई।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे