17 साल बाद लौट आया नोकिया का 3310, जानें इस फोन की खूबियां

  1. Home
  2. Country

17 साल बाद लौट आया नोकिया का 3310, जानें इस फोन की खूबियां

नोकिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस से ठीक पहले अपने सबसे पॉपुलर फोन Nokia 3310 लॉन्च कर दिया है। इस इवेंट में जैसे ही यह फोन लॉन्च हुआ पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। आईए अब आपको Nokia 3310 की वो तमाम चीजें बताते हैं जो आप जानना चाहते हैं। अब ख़बरें एक क्लिक पर


17 साल बाद लौट आया नोकिया का 3310, जानें इस फोन की खूबियां

नोकिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस से ठीक पहले अपने सबसे पॉपुलर फोन Nokia 3310 लॉन्च कर दिया है। इस इवेंट में जैसे ही यह फोन लॉन्च हुआ पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। आईए अब आपको Nokia 3310 की वो तमाम चीजें बताते हैं जो आप जानना चाहते हैं। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

  • कंपनी के मुताबिक इस फोन में वो सबकुछ है जो पुराने 3310 में था। चाहे सांप वाला गेम हो या फिर दमदार मजबूती। इस फोन का डिजाइन पिछले हैंडसेट के मुकाबले बदला गया है। इसकी स्क्रीन अब सूरज की रौशनी में भी देखी जा सकेगी और साइज 2.4 इंच कर्व्ड है।
  • इस फोन को ज्यादा चार्ज करने की जरुरत नहीं होगी, क्योंकि इसका बैकअप दमदार है। कंपनी का दावा है कि यह एक दिन का टॉक टाइम देगी, जबकि महीने भर का स्टैंडबाइ बैअकप। माइक्रो यूएसबी के जरिए इसे चार्ज किया जा सकेगा यानी अब पतली या मोटी पिन ढूंढनी नहीं होगी।

17 साल बाद लौट आया नोकिया का 3310, जानें इस फोन की खूबियां

  • बिना इंटरनेट के आपने घंटो स्नेक गेम तो खेला ही होगा। अब इस नए हैंडसेट में भी स्नेक गेम मिलेगा और यह और भी बेहतर होगा क्योंकि अब स्क्रीन कलर वाली है।
  • Nokia 3310 चार नए कलर वैरिएंट में मिलेगा। वॉर्म रेड और यलो जिसमें ग्लॉस फिनिश है जबकि डार्क ब्लू और ग्रे है कलर वाला हैंडसेट मैट फिनिश है।
  • इसका यूजर इंटरफेस नया है और कॉलिंग और टेक्सटिंग के लिए इसमें 2G कनेक्टिविटी दी गई है। इसमें एफएम रेडियो के साथ एमपी3 प्लेयर भी दिया गया है। इसकी इंटरनल मेमोरी 16GB है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 32GB के बढ़ाया जा सकता है।

17 साल बाद लौट आया नोकिया का 3310, जानें इस फोन की खूबियां

  • Nokia 3310 में पहले की तरह पुश बटन हैं और बेसिक फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। इसके दो वैरिएंट होंगे इनमें से एक में एक सिम लगा सकेंगे जबकि दूसरे में दो सिम लगा सकेंगे। 2.4 इंच कर्व्ड ग्लास के जरिए अब इसे सनलाइट में भी देखा जा सकता है। इसकी बैटरी 1,200mAh की है।
  • इसकी कीमत 49 यूरो होगी जिसे रुपये में तब्दील करें तो 3,448 रुपये होता है। हालांकि भारत में इसकी कीमत कितनी होगी कंपनी ने अभी इसका ऐलान नहीं किया है।

17 साल बाद लौट आया नोकिया का 3310, जानें इस फोन की खूबियां

अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे