SDM को भी मिला वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत करने का अधिकार

  1. Home
  2. Dehradun

SDM को भी मिला वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत करने का अधिकार

समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने निर्देश दिये कि उप जिलाधिकारियों को भी बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर वृद्धावस्था आदि सामाजिक सुरक्षा योजना से सम्बंधित पेशंन स्वीकृत करने के अधिकार दिये जाएं। प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन कर सभी पात्र व्यक्तियों को पेंशन सुविधा उपलब्ध कराने के


समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने निर्देश दिये कि उप जिलाधिकारियों को भी बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर वृद्धावस्था आदि सामाजिक सुरक्षा योजना से सम्बंधित पेशंन स्वीकृत करने के अधिकार दिये जाएं। प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन कर सभी पात्र व्यक्तियों को पेंशन सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश उन्होंने दिए। उन्होंने कहा कि सितम्बर तक समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत जो घोषणा की गई है वह पूरी हो जाए। सामाजिक सुरक्षा के अधीन दी जाने वाली पेंशन प्रणाली को सुदृढ व बेहतर बनाने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अल्पसंख्यक कल्याण के अन्तर्गत कब्रिस्तानों की चाहरदीवारी से सम्बंधित घोषणाओ को शीघ्र पूर्ण किया जाय इसके लिये धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी। मुख्यमंत्री रावत ने पिरान कलियर का मास्टर प्लान तैयार करने व क्षेत्र के सौंर्दयीकरण पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मदरसों की मान्यता, समिति के शीघ्र गठन की भी बात उन्होंने कही।

बैठक में शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, अपर मुख्य सचिव डा0 रणवीर सिंह, प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी, सचिव अमित नेगी, भूपेन्द्र कौर औलख, अपर सचिव नीरज खैरवाल, विमी सचदेवा रमन सहित सम्बंधित विभागो के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub