नर्स ने कबूला 100 मरीजों के कत्ल का जुर्म, जानिए कैसे दिया वारदात को अंजाम

  1. Home
  2. Country

नर्स ने कबूला 100 मरीजों के कत्ल का जुर्म, जानिए कैसे दिया वारदात को अंजाम

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) अस्पतालों में सबकी देखरेख करने वाली नर्स इतनी क्रूर हो सकते है, हमारी ये खबर पढ़ने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। जर्मनी की एक पूर्व नर्स ने 100 लोगों की हत्या का जुर्म कबूल किया है। बताया जा रहा है कि जर्मनी के इतिहास में इसे दूसरे विश्व युद्ध के


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) अस्पतालों में सबकी देखरेख करने वाली नर्स इतनी क्रूर हो सकते है, हमारी ये खबर पढ़ने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। जर्मनी की एक पूर्व नर्स ने 100 लोगों की हत्या का जुर्म कबूल किया है। बताया जा रहा है कि जर्मनी के इतिहास में इसे दूसरे विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा सीरियल किलिंग केस है। नर्स का नाम नील्स होजेल बताया गया है।

होजेल की उम्र 41 साल है और वह कुछ अन्य मरीज़ों की हत्या के जर्म में उम्र कैद की सजा के तहत पिछले 10 साल से जेल में बंद है। इस पूर्व नर्स पर आरोप है कि उसने अपने मरीज़ों को जानबूझकर दवाओं को ओवरडोज़ दिया, ताकि वह आखिर वक्त में उन्हें मौत से बचा सके। वह अपने मरीजों को ऐसे इंजेक्शन दिया करता था, जिससे उन्हें दिल का दौरा पड़ता और फिर वह उन्हें बचाने की कोशिश करता, जो हमेशा नाकाम साबित होती थी।

होजेल को 2005 में पहली बार पकड़ा गया था। तब वह डेलमेनहोर्स्ट के अस्पताल में एक मरीज को गलत इंजेक्शन दे रहा था। इस मामले में उसे हत्या के प्रयास का दोषी करार देते हुए वर्ष 2008 में सात साल की सजा सुनाई गई थी।

इस मामले में जज ने होजेल को मनोवैज्ञानिक से दिखाने का आदेश दिया। वहीं अपने मनोवैज्ञानिक से बातचीत में उसने 30 और लोगों के कत्ल की बात कही। होजेल के शिकार इन मरीजों की उम्र 34 से 96 साल के बीच है। वहीं जांचकर्ताओं का कहना है कि उसके शिकार लोगों की संख्या 200 के पार हो सकती है, लेकिन यहां ज्यादातर लोगों को दफ्नाया जा चुका है इसलिए उनकी मौत की हकीकत अब शायद ही सामने आ सके।

Follow us on twitter – https://twitter।com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www।facebook।com/Uttrakhandpost/

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे