दो हफ्ते बढ़ेगा लॉकडाउन ! आज रात देश को संबोधित नहीं करेंगे पीएम मोदी

  1. Home
  2. Country

दो हफ्ते बढ़ेगा लॉकडाउन ! आज रात देश को संबोधित नहीं करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) पीएम नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित नहीं करेंगे। लॉकडाउन को लेकर देश के सभी राज्यों के सीएम के साथ बैठक के बाद बाद ऐसी ख़बरें थी कि पीएम आज रात 8 बजे देश को संबोधित कर सकते हैं। लेकिन ऐसी जानकारी मिल रही है कि पीएम मोदी आज देश को


दो हफ्ते बढ़ेगा लॉकडाउन ! आज रात देश को संबोधित नहीं करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) पीएम नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित नहीं करेंगे। लॉकडाउन को लेकर देश के सभी राज्यों के सीएम के साथ बैठक के बाद बाद ऐसी ख़बरें थी कि पीएम आज रात 8 बजे देश को संबोधित कर सकते हैं। लेकिन ऐसी जानकारी मिल रही है कि पीएम मोदी आज देश को संबोधित नहीं करेंगे।

आपको बता दें कि पीएम के साथ बैठक में दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के अमरिंदर सिंह, महाराष्‍ट्र सीएम उद्धव ठाकरे समेत 10 मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्रियों से बातचीत के बाद अपने फाइनल रिमार्क में पीएम मोदी ने संकेत दिए कि देश में लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिए बढ़ाया जा सकता है।

बड़ी खबर | दो हफ्ते के लिए बढ़ेगा लॉकडाउन !, जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा

पीएम मोदी ने मुख्‍यमंत्रियों संग मीटिंग में कहा, ‘लॉकडाउन की बात करते हुए मैंने कहा था- जान है तो जहान है। जब मैंने राष्ट्र के नाम संदेश दिया था, तो शुरू में बल दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन बहुत आवश्यक है। देश के अधिकतर लोगों ने इस बात को समझा और घरों में रहकर अपना दायित्व भी निभाया। हम सभी ने भी इसी मंत्र पर चलते हुए देशवासियों की जिंदगी बचाने का प्रयास किया। और अब भारत के उज्जवल भविष्य के लिए, समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए, जान भी जहान भी, दोनों पहलुओं पर ध्यान आवश्यक है।’

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे