गश्त कर रहे सिपाही को लोगों ने घेरा, फायरिंग कर भागकर बचाई जान, देखिए वीडियो

  1. Home
  2. Uttarakhand

गश्त कर रहे सिपाही को लोगों ने घेरा, फायरिंग कर भागकर बचाई जान, देखिए वीडियो

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज खबर सामने आयी है जिसके मुताबिक शुक्रवार रात को यहां के कालिंदी कुंज इलाके में लोगों से घिर जाने के बाद एक सिपाही को अपने बचाव में हवा में गोली चलाकर भागने पर मजबूर होना पड़ा। इस पूरे घटना का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस के


गश्त कर रहे सिपाही को लोगों ने घेरा, फायरिंग कर भागकर बचाई जान, देखिए वीडियो

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज खबर सामने आयी है जिसके मुताबिक शुक्रवार रात को यहां के कालिंदी कुंज इलाके में लोगों से घिर जाने के बाद एक सिपाही को अपने बचाव में हवा में गोली चलाकर भागने पर मजबूर होना पड़ा। इस पूरे घटना का वीडियो वायरल हो गया।

पुलिस के मुताबिक सिपाही रात्रि गश्त पर था। इस दौरान उसकी घोषित बदमाश की पत्नी से कहासुनी हो गई थी। बताया गया कि इस दौरान एक अन्य महिला ने बेटे के साथ मिलकर सिपाही के साथ बदसलूकी की और उसकी बाइक में तोड़फोड़ की।

सिपाही के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। घोषित बदमाश घर से फरार हो गया है। जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक दो अगस्त की रात साढ़े बारह बजे सिपाही रामकिशन इलाके में गश्त कर रहा था। गश्त करते हुए वह मदनपुर खादर जेजे कालोनी पहुंचा। जहां वह शराब की गतिविधि को लेकर घोषित बदमाश अशोक को तलाशने लगा। इसी दौरान अशोक की पत्नी व गुड्डी नाम की महिला मिली। दोनों महिलाओं की सिपाही से कहासुनी हो गई। इसी दौरान अंकित नाम का युवक सिपाही से हाथापाई करने लगा। हंगामा बढ़ते ही वहां काफी लोग जमा हो गए। लोग सिपाही पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप लगाने लगे और उसे घेर लिया। अपने को फंसता देख सिपाही वहां से भागने लगा। लोग सिपाही के पीछे भागे, जिसे डराने के लिए सिपाही ने हवाई फायरिंग कर दी।

नीचे देखिए वीडीयो –

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost    

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे