धारा 370 खत्म | कश्मीर पर बौखलाया पाकिस्तान, भारत से तोड़े व्यापारिक रिश्ते

  1. Home
  2. Country

धारा 370 खत्म | कश्मीर पर बौखलाया पाकिस्तान, भारत से तोड़े व्यापारिक रिश्ते

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने और राज्य के पुनर्गठन से पाकिस्तान बौखला गया है। जिसके बाद अब पाकिस्तान ने भारत से राजनयिक संबंधों में कमी कर दी है। राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) की बैठक के बाद पाकिस्तान ने फैसला करते हुए भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार पर रोक लगा


धारा 370 खत्म | कश्मीर पर बौखलाया पाकिस्तान, भारत से तोड़े व्यापारिक रिश्ते

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने और राज्य के पुनर्गठन से पाकिस्तान बौखला गया है। जिसके बाद अब पाकिस्तान ने भारत से राजनयिक संबंधों में कमी कर दी है।

राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) की बैठक के बाद पाकिस्तान ने फैसला करते हुए भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने भारत से सभी व्यापारिक रिश्ते तोड़ दिए हैं।

इसके तुरंत बाद इस्लामाबाद ने भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को भारत लौटने के लिए कह दिया है। फिलहाल भारत में पाकिस्तान का कोई उच्चायुक्त नहीं है। वह इसी महीने नई दिल्ली में उच्चायुक्त भेजने वाला था लेकिन अब नहीं भेजेगा।

बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नैशनल सिक्यॉरिटी कमिटी (NSC) की बैठक बुलाई थी, जिसमें ये फैसले हुए। बैठक के बाद जारी बयान में बताया गया कि कुल 5 फैसले लिए गए हैं। पहला फैसला यह है कि भारत के साथ डिप्लोमैटिक रिलेशंस को डाउनग्रेड किया जाएगा। दूसरा फैसला भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार को सस्पेंड करने का है। तीसरा फैसला भारत के साथ द्विपक्षीय रिश्तों और व्यवस्थाओं (समझौतों) की समीक्षा करने का है। चौथा फैसला मामले को संयुक्त राष्ट्र में ले जाया जाएगा, UNSC में भी उठाया जाएगा। पांचवां फैसला 14 अगस्त को ‘कश्मीरियों के साथ एकजुटता’ जाहिर करने और 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाने का लिया गया है।

बता दें कि भारत ने संविधान के अनुच्छेद 370 के उन प्रावधानों को खत्म कर दिया है जिसके तहत जम्मू-कश्मीर को कई तरह के विशेषाधिकार मिले हुए थे। इसके अलावा राज्य को 2 केंद्रशासित भागों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया गया है।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost    

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे