केदारनाथ आपदा पीड़ित 117 बच्चों को पतंजलि ने लिया गोद, खोला गुरुकुलम

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Tehri-Garhwal

केदारनाथ आपदा पीड़ित 117 बच्चों को पतंजलि ने लिया गोद, खोला गुरुकुलम

आपदा पीड़ित बच्चों की शिक्षा के लिए पतंजलि सेवा आश्रम व संस्कृति गुरुकुलम का विधिवत लोकार्पण कर दिया गया। देवप्रयाग के मूल्या गांव में करीब 25 करोड़ की लागत से बने इस सेवाश्रम में आपदा पीड़ित बच्चों की शिक्षा का प्रबंध किया गया है। इसमें उन बच्चों को शिक्षा दी जाएगी जिनके परिवारों में कमाने


आपदा पीड़ित बच्चों की शिक्षा के लिए पतंजलि सेवा आश्रम व संस्कृति गुरुकुलम का विधिवत लोकार्पण कर दिया गया। देवप्रयाग के मूल्या गांव में करीब 25 करोड़ की लागत से बने इस सेवाश्रम में आपदा पीड़ित बच्चों की शिक्षा का प्रबंध किया गया है।

इसमें उन बच्चों को शिक्षा दी जाएगी जिनके परिवारों में कमाने वाला आपदा का शिकार हो गया था या फिर जिन बच्चों के माता पिता दोनों ही आपदा का शिकार हो गए थे।

इस मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि योगपीठ ने अपने सामाजिक दायित्वों के निर्माण के लिए इन्हें गोद ले लिया था। ऐसे बच्चों की संख्या 117 है। पतंजलि योगपीठ उनके रहने खाने और पढ़ने-लिखने की उचित व्यवस्था अपने स्तर पर कर रहा है। सभी बच्चे पांच से लेकर 14 वर्ष की उम्र तक के हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे