किशोर ने मुख्यमंत्री को बताया ‘विष्णु’ तो खुद को बताया ‘शिवजी’

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

किशोर ने मुख्यमंत्री को बताया ‘विष्णु’ तो खुद को बताया ‘शिवजी’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को भगवान विष्णु की संज्ञा दे डाली। इतना ही नहीं खुद को किशोर उपाध्याय ने शिवजी की संज्ञा दे दी। दरअसल मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ कई मामलों को लेकर उनकी नाराजगी और टकराव को लेकर जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से सवाल पूछा गया तो किशोर


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को भगवान विष्णु की संज्ञा दे डाली। इतना ही नहीं खुद को किशोर उपाध्याय ने शिवजी की संज्ञा दे दी। दरअसल मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ कई मामलों को लेकर उनकी नाराजगी और टकराव को लेकर जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से सवाल पूछा गया तो किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ‘विष्णु’ अर्थात हरीश हैं और वह किशोर अर्थात शिवजी हैं। शिवजी व विष्णु में टकराव हो ही नहीं सकता। किशोर ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत उनके बड़े भाई हैं,  उनके साथ मतभेद हो सकते हैं, मगर मनभेद कभी नहीं हो सकता।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे