किशोर का दावा- 2017 में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी कांग्रेस

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Bageshwar

किशोर का दावा- 2017 में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। बागेश्वर में कांग्रेस के ग्राम बूथ कमेटी अध्यक्षों के सम्मेलन में पहुंचे किशोर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जिस तरह उत्तराखंड का गला काटने की कोशिश की, उसका जबाब देने का वक्त अब आ गया


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। बागेश्वर में कांग्रेस के ग्राम बूथ कमेटी अध्यक्षों के सम्मेलन में पहुंचे किशोर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जिस तरह उत्तराखंड का गला काटने की कोशिश की, उसका जबाब देने का वक्त अब आ गया है। किशोर ने दावा किया कि आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ विजयी होकर प्रदेश में फिर से अपनी सरकार बनाएगी। किशोर ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री हरीश रावत व कांग्रेस के प्रभाव से ही खिसिया गई है। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार एक भी वायदा पूरा नहीं कर सकी, जबकि कांग्रेस विकास की पार्टी रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में बजट की कटौती के बाद भी विकास हो रहा है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे