कांग्रेस का बीजेपी पर सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप

  1. Home
  2. Uttarakhand

कांग्रेस का बीजेपी पर सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप

सोमवार को हुई भाजपा के विधानसभा घेराव को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा ने सरकार को गिराने के लिए दून में बड़ी रकम जुटा रखी है। किशोर उपाध्याय ने दावा किया कि सोमवार को हुई भाजपा की रैली में लोगों की भीड़ जुटाने के लिए


कांग्रेस का बीजेपी पर सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप

कांग्रेस का बीजेपी पर सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोपसोमवार को हुई भाजपा के विधानसभा घेराव को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा ने सरकार को गिराने के लिए दून में बड़ी रकम जुटा रखी है। किशोर उपाध्याय ने दावा किया कि सोमवार को हुई भाजपा की रैली में लोगों की भीड़ जुटाने के लिए इसी रकम में से पैसा खर्च किया गया। पीसीसी चीफ ने कहा कि भाजपा के प्रदर्शन में जुटी भीड़ भी पैसा देकर बुलाई गई थी, जो कि उत्तराखंड के भाजपा कार्यकर्ता नहीं थे बल्कि पश्चिमि यूपी से बुलाए गए लोग थे।

किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा लंबे समय से कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश रच रही है। साथ ही उपाध्याय ने घोड़े के घायल होने के मुद्दे पर भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रैली में जिस तरह से भाजपा विधायक ने बेजुबान घोड़े पर लाठी बरसाई उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि हिंसा भाजपा का चरित्र है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे