मुरझा चुका है BJP का कमल, 2017 आते-आते सूख जाएगा: किशोर

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

मुरझा चुका है BJP का कमल, 2017 आते-आते सूख जाएगा: किशोर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भारातीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा का कमल का फूल मुरझा चुका है और 2017 आते – आते कमल सूख जाएगा। गौरतलब है कि 2017 की शुरुआत में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, ऐसे में चुनाव से पहले


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भारातीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा का कमल का फूल मुरझा चुका है और 2017 आते – आते कमल सूख जाएगा।

गौरतलब है कि 2017 की शुरुआत में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, ऐसे में चुनाव से पहले राजनीतिक दलों का एक-दूसरे पर वार तेज हो गया है। यात्राओं से लेकर सोशल मीडिया तक राजनीतिक दल एक-दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

वहीं किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार के कामों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। किशोर ने विधानसभाओं में गठित की जा रही बूथ, ग्राम, बाजार कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के सांगठनिक जिलावार किये जा रहे सम्मेलनों पर बोलते हुए कहा कि अब तक विषम मौसम के बावजूद उनके द्वारा 23 जिला सम्मेलन किये जा चुके हैं, जिनमें उपस्तिथ कार्यकर्ताओं की संख्या और आमजन का उत्साह 2017 में पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार करने की मजबूत स्तिथि में है, जिसमें फ्रंटल संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों को सक्रिय सहयोग आपसी तालमेल और सामंजस्य के साथ करना होगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे