केदारनाथ | हेलिकॉप्टर कंपनी की लापरवाही से श्रद्धालु की मौत, यात्रियों ने की कर्मचारियों की पिटाई

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Rudraprayag

केदारनाथ | हेलिकॉप्टर कंपनी की लापरवाही से श्रद्धालु की मौत, यात्रियों ने की कर्मचारियों की पिटाई

केदारनाथ (उत्तराखंड पोस्ट) केदारनाथ में गंभीर रूप से बीमार एक यात्री को समय से ईलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। हैरानी की बात ये है कि यात्रा मजिस्ट्रेट के आदेश के बावजूद हेली सेवा कंपनी स्टाफ ने हेलीपैड पर स्ट्रेचर पर पड़े बीमार यात्री की सुध नहीं ली। जिससे गुस्साए अन्य यात्रियों


केदारनाथ (उत्तराखंड पोस्ट) केदारनाथ में गंभीर रूप से बीमार एक यात्री को समय से ईलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। हैरानी की बात ये है कि यात्रा मजिस्ट्रेट के आदेश के बावजूद हेली सेवा कंपनी स्टाफ ने हेलीपैड पर स्ट्रेचर पर पड़े बीमार यात्री की सुध नहीं ली। जिससे गुस्साए अन्य यात्रियों ने हेली कंपनी के कुछ कर्मचारियों की पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को केदारनाथ में बाबा के दर्शन को लाइन में लगे मुंबई के 51 वर्षीय विनोद व्यास की अचानक तबियत बिगड़ गई थी। साथी यात्री उन्हें सिक्स सिग्मा अस्पताल लाए, जहां डाक्टरों ने बीमार को प्राथमिक उपचार देते हुए आधा घंटे के भीतर गुप्तकाशी पहुंचाने को कहा।

यात्रा मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी कमलेश मेहता ने बीमार यात्री को ले जाने के लिए एक हेली कंपनी को लिखित आदेश दिए, लेकिन हेली कंपनी/हेलीकॉप्टर स्टॉफ द्वारा हेलीपैड पर स्ट्रेचर पर पड़े बीमार की 45 मिनट तक सुध नहीं ली गई। जिसके चलते यात्री ने हेलीपैड पर ही दम तोड़ दिया, जिस पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।

Representative Image

मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार सिंह ने हेलीकॉप्टर स्टॉफ को नियमों व शर्तों के बारे में बताया, लेकिन हेली स्टॉफ के अपनी ही बात पर अडिग रहने से सीओ ने एक सदस्य को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद यात्रियों ने भी हेली स्टाफ की पिटाई कर दी। घटना के विरोध में हेली कंपनियों ने दो घंटे से अधिक समय तक हेलीकॉप्टर सेवा बंद रखी।

वहीं एसपी अजय सिंह ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के लिए हेली कंपनियों के लिए कुछ नियम व शर्तें रखी गई हैं, लेकिन हेली कंपनी द्वारा नियम व शर्तों के विपरीत कार्य किया गया, जिस कारण बीमार यात्री की मौत हुई है। मामले में अगर मृतक के परिजन तहरीर देंगे, तो हेली कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost         

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub