जल्द आएगी प्लास्टिक करेंसी, 10 रुपए के नोट से होगी शुरुआत

  1. Home
  2. Country

जल्द आएगी प्लास्टिक करेंसी, 10 रुपए के नोट से होगी शुरुआत

वित्त मंत्रालय जल्द ही देश में पांच स्थानों से प्लास्टिक के नोटों को परीक्षण के आधार पर प्रचलन में लाएगा। वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost केंद्रीय वित्त


जल्द आएगी प्लास्टिक करेंसी, 10 रुपए के नोट से होगी शुरुआत

वित्त मंत्रालय जल्द ही देश में पांच स्थानों से प्लास्टिक के नोटों को परीक्षण के आधार पर प्रचलन में लाएगा। वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि प्लास्टिक बैंक नोट्स का 5 स्थानों पर फील्ड ट्रायल करने का फैसला लिया गया है। मंत्री ने कहा कि प्लास्टिक नोटों की छपाई के लिए आरबीआई को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि कई स्टडीज में साबित हुआ है कि प्लास्टिक के नोट मौजूदा कॉटन सबस्ट्रेट बेस्ड नोटों के मुकाबले ज्यादा चलेंगे।

हालांकि मेघवाल ने उन पांच स्थानों का खुलासा नहीं किया, जहां से प्लास्टिक के नोट का फील्ड ट्रायल शुरू किया जाना है। उन्होंने बताया कि सरकार ने इस आशय के फैसले को मंजूरी दे दी है। अभी ट्रायल का समय तय किया जाना बाकी है। इसके तहत पहले चरण में दस रुपये के प्लास्टिक के नोट चलाए जाएंगे। इन नोटों की उपलब्धता और छपाई के बारे में भारतीय रिजर्व बैंक को सूचित कर दिया गया है।

जल्द आएगी प्लास्टिक करेंसी, 10 रुपए के नोट से होगी शुरुआत

इनकी उपयोगिता के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में मेघवाल ने कहा कि रिजर्व बैंक ने बैंक नोटों के विश्वव्यापी प्रचलन की विधियों के अध्ययन के आधार पर दीर्घकाल तक चलन में रहने के कारण प्लास्टिक के नोट को बेहतर विकल्प माना है। इसके अलावा मौजूदा प्रचलन में जारी नोटों को नए सिरे से ठीकठाक करना और प्रकाशन में फाइबर मिश्रण के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है।

899 में हवाई सफर का ऑफर 4,999 में घूम आएं विदेश

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे