भष्टाचार पर मोदी के निशाने पर थी कांग्रेस, घायल हो गए विजय बहुगुणा

  1. Home
  2. Dehradun

भष्टाचार पर मोदी के निशाने पर थी कांग्रेस, घायल हो गए विजय बहुगुणा

उत्तराखंड में तो स्कूटर भी पैसे खा जाता है, ये भ्रष्टाचार से हमे उत्तराखंड को बचाना है। पीएम मोदी ने इस अंदाज में उत्तराखंड में भ्रष्टाचार को लेकर विरोधियों पर निशाना साधा। लेकिन उनका ये निशाना था तो विरोधियों की तरफ लेकिन ये भाजपा के लिए ही असहज स्थिति पैदा कर गया। ये इसलिए क्योंकि


उत्तराखंड में तो स्कूटर भी पैसे खा जाता है, ये भ्रष्टाचार से हमे उत्तराखंड को बचाना है। पीएम मोदी ने इस अंदाज में उत्तराखंड में भ्रष्टाचार को लेकर विरोधियों पर निशाना साधा। लेकिन उनका ये निशाना था तो विरोधियों की तरफ लेकिन ये भाजपा के लिए ही असहज स्थिति पैदा कर गया। ये इसलिए क्योंकि जिस स्कूटर के भ्रष्टाचार की जिक्र मोदी ने अपनी स्पीच में किया वो तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के कार्यकाल में हुआ था।

राजनीति का खेल देखिए वही विजय बहुगुणा अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं। निशाना तो पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार पर साधा लेकिन उसका तीर विजय बहुगुणा के साथ ही भाजपा को घायल कर गया।

क्या था मामला | केदारनाथ में आपदा के वक्त सूबे के कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा थे। उस वक्त आपदा के खर्च पर सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई एक जानकारी में सरकार की तरफ से बताया गया कि राहत एवं बचाव कार्य में गाडियों के रुप में स्कूटर का इस्तेमाल तक किया गया था। जिसको लेकर उस वक्त काफी हंगामा मचा था और भाजपा ने भी सरकार पर तीखे प्रहार किए थे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे