69 साल के हुए PM मोदी, इन खासियतों के कारण युवाओं में हैं खासे लोकप्रिय

  1. Home
  2. Country

69 साल के हुए PM मोदी, इन खासियतों के कारण युवाओं में हैं खासे लोकप्रिय

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी उन्हें बधाई मिल रही है। 17 सितंबर 1950 को वडनगर नामक छोटे से कस्बे में जन्मे पीएम नरेंद्र मोदी हर जगह अपनी धाक जमा चुके है। पूरे विश्व भर में


69 साल के हुए PM मोदी, इन खासियतों के कारण युवाओं में हैं खासे लोकप्रिय

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी उन्हें बधाई मिल रही है।

17 सितंबर 1950 को वडनगर नामक छोटे से कस्बे में जन्मे पीएम नरेंद्र मोदी हर जगह अपनी धाक जमा चुके है। पूरे विश्व भर में उनके करोड़ो प्रशंसक है। विकास का एजेंडा, सामाजिक समीकरणों और सियासी मुद्दों के अलावा युवाओं के बीच क्रेज मोदी की सफलता का बड़ा कारण है।

2014 में युवाओं के बीच अपनी लोकप्रियता के जरिए प्रचंड जीत हासिल कर मोदी केंद्र की सत्ता में आए थे। सोशल मीडिया पर मोदी की लोकप्रियता, युवाओं के बीच उनकी सक्रियता, संवाद के तरीके और ड्रेसिंग स्टाइल समेत कई बातों को लेकर युवा भारत में उनका काफी क्रेज है। आज हम आपको बताएंगे की आखिर क्यों युवाओं में पीएम नरेंद्र मोदी के लिए इतना क्रेज है। इस बारे में जानने के लिए आपको पीएम मोदी की शख्सियत के बारे में जानना है-

कम्युनिकेशन स्किल और तकनीक का इस्तेमाल | आधुनिक युग की सियासत में कम्युनिकेशन स्किल का काफी अहम स्थान है। खासकर भारत की युवा आबादी को जोड़कर नरेंद्र मोदी ने सियासी कम्युनिकेशन के क्षेत्र में अपनी महारत साबित की है। 2014 के चुनाव प्रचार में नरेंद्र मोदी ने 3-डी प्रचार शैली को अपनाया। देश भर में एक ही जगह से कई जगहों पर सभाओं को 3-डी तकनीक के जरिए संबोधित किया, चाय पर चर्चाएं की और नमो ऐप के जरिए आज भी अलग-अलग समुदाय और वर्गों से लगातार संवाद कायम कर मोदी खुद को जनता के बीच सक्रिय बनाए रखते हैं। पीएम मोदी की दमदार भाषण शैली युवाओं में काफी लोकप्रिय है। सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी ने रेडियो के जरिए लोगों से मन की बात की और लोगों के मुद्दों पर उनसे सीधा संवाद कर लोगों को सत्ता के शीर्ष केंद्र से जोड़ा। बच्चों को परीक्षा के टेंशन से राहत दिलाने के लिए उन्होंने एग्जाम वॉरियर्स नामक पुस्तक भी लिखी।

इसी तरह ट्विटर पर 43.4 मिलियन फॉलोवर्स के साथ पीएम मोदी पोप फ्रांसिस और डोनाल्ड ट्रंप के बाद तीसरे सबसे लोकप्रिय शख्सियत हैं। वहीं फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी 12 मिलियन फॉलोवर्स के साथ नंबर-1 पर हैं। नमो ऐप जिसपर पीएम मोदी लगातार देश के लोगों से संवाद करते हैं और लोग जहां शिकायतें भेजते हैं उससे भी 50 लाख लोग जुड़े हुए हैं।

फिटनेस मंत्र | 69 साल की उम्र में भी फिटनेस को लेकर अपने जुनून के कारण पीएम मोदी युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करने वाले, लंबी यात्राएं कर लगातार रैलियों में जोशीले अंदाज में भाषण देने वाले मोदी की फिटनेस की दुनिया कायल है। इतना व्यस्त होने पर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर कभी थकान नहीं दिखाई देती और वे जहां भी जाते हैं जोशीले अंदाज में भाषण देकर लोगों को अपना दीवाना बना देते हैं।

नरेंद्र मोदी सुबह चार बजे उठते हैं। वह आधी रात के पहले बिस्तर पर नहीं जाते हैं। सुबह उठने पर वह योग, सूर्य नमस्कार और मेडिटेशन जरूर करते हैं। उन्हें टहलना भी पसंद है, काम में व्यस्त होने पर अगर वे योगा नहीं कर पाते तो थोड़ी देर जरूर टहलते हैं। मोदी शाकाहारी भोजन करते है। लंच में गुजराती भाकरी और दाल खिचड़ी उनकी पसंदीदा है। इसके अलावा उनके दिन के भोजन में चावल, दाल, हरी सब्जी और दही शामिल होती है। वे कई बार बिल्कुल हल्‍का-फुल्‍का खाना पसंद करते हैं जैसे पोहा या इडली। रात के खाने में मोदी दाल, सलाद और उबली हुई सब्जी खाते हैं।

इनोवेटिव चीजों में रुचि | आधुनिक तकनीक और नई-नई खोजों के बारे में पीएम मोदी की अत्यधित रुचि है। उनके विदेश दौरे, उनके संवाद और उनके फैसलों में इसकी झलक साफ देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर संवाद के अलावा लोगों के ई-मेल के जवाब तक पीएम मोदी खुद देते हैं।

नरेंद्र मोदी का तकनीक पर जोर और इनोवेटिव आइडियाज उन्हें युवाओं से जोड़ती है। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की 41 फीसदी से अधिक आबादी 20 साल से कम उम्र की है। जबकि 49 फीसदी आबादी 20 से 59 साल के बीच की है। युवा भारत को समझने के लिए युवा और इनोवेटिव सोच और युवाओं की नब्ज समझना ही मोदी की लोकप्रियता का बड़ा कारण है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub